News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: दुर्घटनाओं से बचने के लिये यातायात नियमो का पालन करना अनिवार्य- फूलचंद, सीओ

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 24, 2021  |  5:43 PM

692 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: दुर्घटनाओं से बचने के लिये यातायात नियमो का पालन करना अनिवार्य- फूलचंद, सीओ
  • यातायात माह नवम्बर 2021 जागरुकता कार्यक्रम

कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में “यातायात माह नवम्बर 2021” के अंतर्गत सम्पूर्ण जनपद में यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बुधवार को सन्त जोसेफ स्कूल में थाना क्षेत्र पटहेरवा में क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज फूलचन्द कन्नौजिया व प्रभारी निरीक्षक पटहेरवा अखिलेश सिंह द्वारा सड़क सुरक्षा शपथ दिला कर छात्र-छात्राओं को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

आपके लिए और..- पडरौना में नेक्सा शोरूम पर न्यू बलिनो कार की आगाज,...

Tamkuhiraj: It is necessary to follow traffic rules to avoid accidents - Phoolchand, CO

दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें। स्कूल जाते समय दौडिए मत, उतावलापन न कीजिए, घर से थोड़ा जल्दी चलिए, फुटपाथ पर चलिए और अगर फुटपाथ नहीं हो तो सड़क के किनारे चलिए। सड़क पर न खेलिए, आपके लिए खतरनाक हो सकता है। अपने बायें से चले, सड़क पार करते समय पहले बाएं देखें फिर दाएं उसके बाद कदम आगे बढ़ाएं। चौराहा पार करने से पहले हरी बत्ती का प्रतीक्षा अवश्य कीजिए उसके बाद ही सड़क पार कीजिए। “ट्रैफिक नियमों का मान या दे दें अपनी जान”, “सुरक्षा ही सर्वोपरि है, पहली प्राथमिकता सुरक्षा, सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” आदि स्लोगन के माध्यम से भी प्रेरित किया गया। वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से अवश्य करें, भीड़ वाले क्षेत्र में वाहन को सीमित गति में चलायें, नशे की हालत में व मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने से बचें, स्टण्ट बाइकिंग से बचें, काली फिल्म, हूटर, प्रेशर हार्न का प्रयोग न करें, गलत दिशा में न चलें इस तरह यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मोतीचक कुशीनगर , विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में बेसिक शिक्षा…

कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking