तमकुहीराज/कुशीनगर।तमकुहीराज विकास खंड मे तैनात सचिव भूप नरायण राव के बिगड़े बोल वह प्रधान के साथ ऐसे बात कर रहे है जैसी उनका अर्दली हो। वायरल आडिओ क्लिप मे सचिव सीधे कमिशन की बात करते दिख रहे है।
इस सचिव के बिरुद्ध प्रधान संघ ने निंदा प्रस्ताव पास किया है और उनके बिरुद्ध कार्रवाई के लिए उच्चधिकारियो को ज्ञापन भी दे चुके है। जिन गावो मे यह तैनात है वहा के प्रधान इनकी कार्यशैली से त्रस्त है इनके बिरुद्ध पूर्व बीडीओ ने पटहेरवा थाने मे भ्र्ष्टाचार के मामले मे मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर भी दे रखा है फिर भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो पायी है। इस आडिओ क्लिप के सार्वजनिक होने के बाद सचिव पर कार्यवाही की मांग को लेकर प्रधान संघ अब आरपार लड़ाई के मूड मे है और जल्दी ही आंदोलन शुरू करेगा। इस आडियो क्लिप को आप भी सुनिए, हालांकि न्यूज अड्डा इस ऑडीओ की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…
कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…
परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…