तमकुहीराज/कुशीनगर। सपा संरक्षक मुलायम सिंह के निधन से पूरा माहौल गमगीन है । समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जगह जगह उन्हें श्रदांजली दे रहे है तथा उनका कहना था की समाजवाद का सबसे बड़ा सिपाही हमेसा हमेसा के लिए सो गया ।
स्थानीय लोकनिर्माण बिभाग के डाकबंगले में मंगलवार को सपाइयों ने नेता जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रदासुमन अर्पित किए । शोक सभा को सम्बोधित करते हुये जिला मीडिया प्रभारी रमेश चन्द्र यादव ने कहा कि नेता जी का निधन समाजवादी पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है । उनका स्थान जो रिक्त हुआ है उसको कभी भरा नही जा सकता है । नेता जी आज हम लोगो के बीच तो नही है लेकिन उनके किये गए ऐतिहासिक कार्य हमेसा जीवित रहेंगे । विधान सभा अध्यक्ष गोरख निषाद , सपा नेता व पूर्व सदस्य क्षेत्र पंचायत सुनील यादव , प्रबन्धक एव युवा नेता राजेश यादव ने भी नेता जी को याद करते हुये नम आंखों से श्रदासुमन अर्पित किया ।
शोक सभा मे अब्दुल मन्नान , आजाद प्रधान , समाजवादी नन्दू गुप्ता , महेश यादव , राजेश यादव प्रधान , अवध किशोर कुशवाहा , अंशु यादव , जहाँगीर आलम , अजय कुमार यादव एडवोकेट ,कलाम आजाद , प्रभुनाथ सिंह शिक्षक , सुजीत चौहान , जयप्रकाश यादव , डॉक्टर असरफ आलम , अरबिंद यादव (सर जी) मंटू यादव , अजित सिंह आदि लोग रहे
इस सप्ताह की सबसे लोकप्रिय
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर
कुशीनगर। पांच वर्ष पूर्व सिपाही पर जानलेवा फायरिंग कर फरार चल रहे अंतरप्रांतीय वांछित…