News Addaa WhatsApp Group

Tamkuhiraj News/तमकुहीराज: अस्पताल में मरीज की मौत पर गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 25, 2022  |  12:51 PM

1,783 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Tamkuhiraj News/तमकुहीराज: अस्पताल में मरीज की मौत पर गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस

कुशीनगर। नगर पंचायत तमकुहीराज क्षेत्र के भटवलिया नम्बर एक में ओम हास्पिटल पर एक साठ वर्षीय मरीज का शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची आवश्यक कार्यवाही में जुटी।

बताते चले की बिहार प्रदेश के गोपालगंज जिला अंतर्गत मतिहिनिया निवासी एक साठ वर्षीय व्यक्ति जो दमा का मरीज था,उसका इलाज पहले से ही ओम हैस्पिटल तमकुहीराज में चल रहा था। परिजन दिखाने के लिए आज अस्पताल आए, तो जैसा लोगो द्वारा बताया जा रहा है की डाक्टर ने कुछ दवा देकर कसया के लिए रेफर कर दिया। मरीज की रास्ते में मौत हो गई, जो सूत्रों द्वारा जानकारी मिल रही है। परिजन फिर वापस शव को ओम अस्पताल लेकर कैम्पस में रख कर हंगामा खड़ा कर।दिए। फिर बिचोलियो के माध्यम से परिजन और अस्पताल मैनेजमेंट में समझौता होने की बात सामने आ रही है। तब तक घटना की जानकारी तमकुही राज पुलिस को हो गई। मौके पर पुलिस पहुंच भी चुकी है।

इस विषय में जब प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अश्वनी कुमार से जानकारी ली गई तो उनके अनुसार आम लोगो द्वारा सूचना मिली थी की ओम हैस्पिटल पर कुछ बिबाद हुआ है। मौके पर पुलिस पहुंची हैं, जो अपने विधिक करवाई में जुटी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम करना चाहती है, वही परिजन पोस्टमार्टम करना नहीं चाहते। देखे आगे क्या होता है?

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking