News Addaa WhatsApp Group Join करें

Tamkuhiraj News/तमकुहीराज: एसडीएम के सूझबूझ से टावर पर चढ़ा युवक सकुशल नीचे उतरा, हुआ गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 27, 2022  |  5:29 PM

1,294 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Tamkuhiraj News/तमकुहीराज: एसडीएम के सूझबूझ से टावर पर चढ़ा युवक सकुशल नीचे उतरा, हुआ गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image
तमकुहीराज/कुशीनगर ।  जनपद के तहसील तमकुहीराज अंतर्गत फ़िल्म शोले के तर्ज पर एक युवक मोबाईल टावर पर चढ़ गया और अपने मांगो को मनवाने के लिए प्रशासन पर दबाव बनाने लगा,मुकामी पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी युवक टावर से नही उतरा मौके पर पहुँचे उपजिलाधिकारी तमकुही राज के सूझ बूझ से युवक टावर से उतरा मौके पर जाकर एसडीएम ने समस्या का निस्तारण किया,फिर युवक को गिरफ्तार कर लिया ।
बतातें चले कि थाना विशुनपुरा के ग्राम गौरी शुक्ल निवासी जितेन्द्र यादव सोमवार को सुबह चार बजे  मोबाइल टावर पर चढ़ गया और फ़िल्म शोले के तर्ज पर अपनी मांगों को मनवाने के लिए प्रशासन पर दबाव बनाने लगा,जितेंद्र यादव परिवारिक आराजी संख्या 322 पर मनचाही जगह पाने के लिए मोबाइल टावर पर सोमवार को सुबह चार बजे चढ़ गया घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची विशुनपुरा पुलिस द्वारा लाख प्रयास करने के बावजूद भी युवक टावर से नही उतरा,घटना की जानकारी होते ही उपजिलाधिकारी ब्यास नारायण उमराव मौके पर पहुँचे और अपने सूझ बूझ का परिचय देते हुवे युवक को टावर से उतरवाया और उसकी समस्या सुनी वहीं मुकामी पुलिस के साथ जितेन्द्र के गाँव पहुँच कर समस्या का निदान सभी परिवारजनों को एक साथ बैठाकर कराया,उक्त प्रकरण में गलती जो जांचोंप्रान्त गलती पाई गई वह जितेंद्र की ही मिली,भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना न हो अपनी समस्या को उजागर करने को रास्ता यह न अपनावें क्योंकि यह रास्ता अपराध की श्रेणी में आता है जितेंद्र को इस बात को बताते हुवे  समस्या की निदान कराकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, तथा उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
एसडीएम ब्यास नारायण की आम आवाम से अपील: उपजिलाधिकारी ब्यास नारायण ने मीडिया के माध्यम से आम आवाम से अपील किया है कि भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो आम जनमानस को संदेश दिया गया कि यदि किसी के द्वारा इस तरह की कृत्य किया जाता है तो उसे अपराध की श्रेणी में मानते हुवे दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी,समस्या से ग्रसित कोई भी व्यक्ति किसी भी समय मुझसे मिलकर अपनी समस्या बता सकता है उसका नियमानुसार निस्तारण कराया जाएगा।।

आपके लिए और..- तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस
आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस

हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…

मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक

लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking