News Addaa WhatsApp Group

Tamkuhiraj News/तमकुहीराज: सरकारी स्कूलों में शिक्षा का यह है हाल बच्‍चों के हाथ में कॉपी-किताब की जगह शिक्षक थमा देते हैं झाड़ू

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 5, 2022  |  3:14 PM

1,017 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Tamkuhiraj News/तमकुहीराज: सरकारी स्कूलों में शिक्षा का यह है हाल बच्‍चों के हाथ में कॉपी-किताब की जगह शिक्षक थमा देते हैं झाड़ू
  • मामला तमकुहीराज के प्राथमिक विद्यालय मोरवन मठिया खुर्द का

मुकेश चौबे/न्यूज अड्डा

आज की हॉट खबर- पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़,...

तमकुहीराज/कुशीनगर । सरकार भले ही सरकारी स्कूल के बच्चों को कांवेंट स्कूलों की तर्ज पर सुविधा देने का दम भर रही हो। मगर, इनमें से कई स्कूलों के शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के बजाय उनसे साफ-सफाई करवाते हैं। ऐसे में खुद ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन स्कूलों में किस तरह शिक्षा का बंटाधार किया जा रहा है। कई स्कूलों के बच्‍चे क्‍लास में पढ़ाई की शुरूआत करने से पहले खुद झाड़ू लगाकर साफ-सफाई करते हैं और ये नजारा अक्‍सर ही देखने को मिलता है।

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्‍कूलों में शिक्षा की क्‍या हालत है इस बात का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि यहां बच्‍चों के हाथों में कॉपी-किताब की जगह झाड़ू नजर आ रही है। बेसिक शिक्षा विभाग ने भले ही स्कूलों की साफ-सफाई की जिम्मेदारी वहां पढ़ा रहे टीचरों को दी हो। लेकिन कुछ टीचर ऐसे भी हैं जिन्होंने छात्रों के हाथों में झाड़ू छमा दी। ऐसा ही एक मामला तमकुहीराज के प्राथमिक विद्यालय मोरवन मठिया खुर्द से सामने आया है। सुबह जब बच्चे स्कूल पहुंचते हैं तो उनके हाथ में पेंसिल और कॉपी-किताब की जगह झाड़ू थमा दी जाती है और छात्रों को ही सफाई कर्मी बना दिया जाता है।

बच्चों के हाथ में झाड़ू: छात्रों के साथ किए जा रहे इस तरह के व्यवहार को देखकर जब हमारी टीम स्कूल के अंदर पहुंची तो वहां के महिला टीचर हड़बड़ा गईं और बच्चों को झाड़ू रखकर क्लास में बैठने के लिए कहने लगीं। जब हमने स्कूल की टीचर से पूछा कि आप बच्चों से झाड़ू क्यों लगवा रही हैं तो वह मानने को तैयार ही नहीं थीं। वह सफाई देने लगीं कि स्कूल में कोई सफाईकर्मी नहीं आता है। खैर वजह जो भी हो लेकिन एक तरफ सरकार सर्व शिक्षा अभियान में करोड़ों रुपए खर्च कर बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है। तो वहीं दूसरी तरफ बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी लेने वाले की इसकी जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं और बच्चों के हाथ में किताबों की जगह झाड़ू थमा रहे हैं।

होगी सख्त कार्रवाई: वहीं हमने जब ये तस्वीरें तमकुहीराज के बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिखाईं तो वह भी हैरान रह गए। उनका कहना है कि जांच के बाद वह इस टीचरों के खिलाउ कड़ी कार्रवाई करेंगे, जिससे भविष्य में ऐसी स्थिति न बने। बीएसए के मुताबिक सरकारी स्कूलों में सफाई के लिए सफाईकर्मियों को लगाया गया है। टीचरों को उन्हीं से सफाई करानी चाहिए।

संबंधित खबरें
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद

कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…

विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया

रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…

पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार
पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…

कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार
कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking