News Addaa WhatsApp Group

Tamkuhiraj News/तमकुहीराज: सड़क पर जाम छलकाने वालो की आएगी आफत- जितेंद्र सिंह कालरा, सीओ

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 22, 2023  |  5:52 PM

1,024 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Tamkuhiraj News/तमकुहीराज: सड़क पर जाम छलकाने वालो की आएगी आफत- जितेंद्र सिंह कालरा, सीओ

Advertisement

कुशीनगर । चैत्र नवरात्रि के साथ पवित्र रमजान की आगाज हो चुका है, सूबे में पुलिस भी सक्रिय हो गई है। अब शहर के साथ ग्रामीण इलाको में सड़क के किनारे,ठेले के पास के साथ ही कार में में जाम छलकाने वालो की आफत आएगी।

आज की हॉट खबर- “मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट...

उक्त बाते आज एक मुलाकात में पुलिस क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा ने इस संवाददाता से बात चीत के क्रम में बताई। उन्होंने ने कहा की सुबह के साथ ही शाम को महिलाए दुर्गा मंदिरों में पूजा पाठ करने जाती है, इस लिए रास्ते में पुलिस सुरक्षा के दृष्टिकोण से सक्रिय रहेगी। मीडिया के माध्यम से नशा के शौकीन लोगो को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उपरोक्त जगहों पर कोई जाम छलकाते मिलेगा तो पुलिस निश्चित कार्यवाही करेगी।

प्रायः यह देखने को मिलता है की शाम ढलते शहर की सड़के को लेकर कई सुने स्थान मयखाने में तब्दील हो जाती है। जिससे राह चलने वाले लोगो,महिलाओं को परिशानी का सामना करना पड़ जाता है। साथ ही अपराधिक घटनाएं होने की संभावना बढ़ जाती है,नशा की लत वाले लोग कई बार आपस में लड़ कर समस्या खड़ा कर देते है। इन सब हरकतों के दृष्टिकोण से पुलिस भी सक्रिय मुद्रा में हो चली है। जिससे त्योहार की मौसम में शांति पूर्वक माहौल में आम जन अपना त्यौहार माना सके।

उन्होंने बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहा की सर्किल क्षेत्र में शाम को मेरे निगरानी में पुलिस द्वारा भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में पैदल गस्त कर के आमजनो में सुरक्षा की एहसास कराया जा रहा है। मीडिया के माध्यम से आमजनो से अपील भी किया की आप अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान नहीं दे,अफवाह फैलाने वालों से दूर रहे है,अफवाह फैलाने वालों की चिन्हित करने में पुलिस को मदद करें,किसी भी सूचना को स्थानीय पुलिस को साझा करें,पुलिस आपके साथ चौबीस घण्टे खड़ी है निर्भीक, निडर हो कर त्यौहार मनाए।

संबंधित खबरें
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”

तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…

बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking