News Addaa WhatsApp Group

Tamkuhiraj News/तमकुहीराज: वध के लिए जा रहे दो पिकप गोवंशीय पशु बरामद, तीन पशु तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 8, 2022  |  4:54 PM

643 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Tamkuhiraj News/तमकुहीराज: वध के लिए जा रहे दो पिकप गोवंशीय पशु बरामद, तीन पशु तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुहीराज पुलिस ने बीती रात्रि दो मॉल वाहक पिकप से बारह राशि प्रतिबंधित गो वंश को पशु तस्करो के हाथो से उस समय मुक्त कराया है,जब तस्कर उन्हें बिहार को ले जा रहे थे।

बताते चले पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में जनपद में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के रोकथाम एवं तस्करो की गिरफ्तार हेतु चलाये जा रहे अभियान के राबीवार को रात्रि में थाना तमकुहीराज पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान लतवाचट्टी नेशनल हाइवे के पास से दो अदद पिकप वाहन से तस्करी कर वध हेतु ले जायी जा रही कुल बारह राशी गोवंशीय पशुओ को बरामद कर तीन नफर अभियुक्तों कृष्णा पुत्र श्रीभागवत ग्राम महाबीर छपरा थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर ,रामअशीष पुत्र रामसजन ग्राम महाबीर छपरा थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर ,सतीश कुमार पुत्र रामकरन ग्राम महाबीर छपरा थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर पशु क्रुरता निवारण अधि0 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी,गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार राय थाना तमकुहीराज ,उ0नि0 संतोष कुमार सिंह, उ0नि0 बादशाह सिंह ,आरक्षी आशुतोष कुमार सिंह,का0 मनीष प्रसाद ,का0 सचिन विश्वकर्मा थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking