News Addaa WhatsApp Group

तमकुहीराज पुलिस ने दिखाई तत्परता दो घंटे के अंदर बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 31, 2022  |  8:20 AM

504 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज पुलिस ने दिखाई तत्परता दो घंटे के अंदर बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द

कुशीनगर । जिले में पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल द्वारा चलाए जा रहे गुमशुदा लोगो को सकुशल बरामदगी अभियान उनके निर्देशन में सर चढ़ कर बोल रहा है। इस क्रम में बीती रात्रि जनपद के तमकुहीराज थाना प्रभारी की तत्परता से छठ मेला से गुम हुई बच्ची को मात्र दो घंटे में बरामद कर उनके परिजनों को सौप दिया है। परिजन बोले ___थैंक क्यू कुशीनगर पुलिस !!

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

यहां बताना लाजमी होगा की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में रविवार को देर सांयकाल थाना तमकुहीराज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम- हरिहरपुर छठ घाट से गुम हुई बच्ची अनुस्का पटेल (उम्र लगभग 4 वर्ष) को प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर, उ0नि0 कपिल मुनी कुशीनगर,का0 विक्रम सिहं, म0का0 अनीता तिवारी व छठ ड्यूटी में लगे अन्य अधिकारी कर्मचारीगणों द्वारा तत्परता से गुम हुई बच्ची को मात्र दो घण्टे के अन्दर बरामद कर उसके परिजन नाना खटाई सिंह पटेल पुत्र खेदारु पटेल निवासी गाजीपुर थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर को सुपुर्द किया गया ।

अपने बच्चे को सकुशल पाकर बच्ची के नाना ने कुशीनगर पुलिस को थैंक क्यू बोलने से अपने को रोक नही सके।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking