कुशीनगर। जिले में शुक्रवार को तमकुहीराज में एक नया पुलिस थाना खुलेगा जिसके बाद जिले में कुल थानों की संख्या उन्नीस हो जाएगी। कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने कहा, “तरयासुजान थाना क्षेत्रों को अलग करने के बाद बनाए गए नए तमकुहीराज के थाने में पुलिस निरीक्षक अश्वनी कुमार राव पहले थानी प्रभारी होंगे।” उन्होंने कहा कि तमकुहीराज थाना जिले का उनीसवीं थाना होगा। उन्होंने कहा, “तमकुहीराज थाना शुरू में सीओ कार्यालय के पुराने भवन से संचालित होगा, लेकिन जल्द ही इसे नए भवन में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।”
सनद हो की शुक्रवार को नया थाना तमकुहीराज का शुभ मुहूर्त में उद्घाटन पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल के हाथों सम्पन्न होगा।


राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…
हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…
हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…
खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…