News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: पिकप पर लदे आलू-प्याज की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई जा रही बंटी बबली शराब बरामद, तस्कर फरार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 17, 2023  |  7:43 PM

211 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: पिकप पर लदे आलू-प्याज की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई जा रही बंटी बबली शराब बरामद, तस्कर फरार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। बिहार में शराबबंदी है और बिहार में शराब तस्करी के लिए तस्कर रोज नये नये तरीके खोज रहे हैं. पुलिस सख्ती के बावजूद शराब तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है. शराब की तस्करी के लिए अब तक कई तरह के हथकंडे तस्कर अपना चुके हैं. ताजा मामला कुशीनगर जिले के तरयासूजन थानाक्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी का है. इस बार शराब तस्करों ने एक अनोखा तरीका शराब की तस्करी के लिए इजाद किया है. इस बार आलू और प्याज भरी बोरियों के बीच से शराब की आपूर्ति का मामला उजागर हुआ है.

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह को यह सूचना मिली कि तरयासुजान थाना क्षेत्र के रास्ते एक सब्जी लदे वाहन पर शराब की खेप बिहार भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर आशुतोष हरकत में आ गए और उन्होंने चौकी प्रभारी विनय कुमार मिश्र के साथ आरक्षी धीरेन्द्र कुमार यादव, आरक्षी विरेन्द्र सिंह, आरक्षी बाबूराम सिंह, आरक्षी ब्रजेश यादव और उप निरीक्षक गौरव श्रीवास्तव के साथ आरक्षी आनंद कुमार राय, आरक्षी पंकज यादव, आरक्षी विलास हेड कांस्टेबल रमेश यादव की दो टीम गठित कर हाईवे पर सघन चेकिंग तलाशी अभियान शुरू कर दी। इसी बीच तेज रफ्तार आ रही माल वाहक पिकप वाहन को चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय कुमार मिश्र की टीम ने टोल प्लाजा के पास रुकने का इशारा किया गया लेकिन पुलिस को देख वाहन चालक ने रफ्तार बढ़ा दी, चौकी प्रभारी ने आगे से उप निरीक्षक गौरव श्रीवास्तव की टीम से गाड़ा बंदी करा डाली, पुलिस से घिरता देख तस्कर गाड़ी की रफ्तार बढ़ाने के कारण संतुलन खो दिया और पिकप अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे लुढ़क गई और चारो तरफ आलू प्याज के साथ अवैध शराब का पाउच बंटी बबली भी बिखर गया। वही राहगीर, अगल बगल के गांव वाले शराब लेने के लिए दौड़ पड़े जब तक पुलिस पहुंची तब तक लोगो ने खूब उपरोक्त सामानों को भागने लगे, पुलिस लोगो को खेदड़ कर सामानों पर काबू पाई। बरामद समानों में बाईस पेटी बंटी बबली अवैध शराब, सतरह बोरा आलू और एक बोरा प्याज़ को मौके से पिकप वाहन के साथ बरामद किया, वही गन्ने की खेत का आड़ लेकर तस्कर भाग निकले।

प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह कहते है:

इस विषय प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने बताया की मुखबिर के सूचना पर पुलिस अलर्ट मुड़ में थी,चौकी प्रभारी विनय कुमार मिश्र की आंख को तस्कर धोखा नहीं दे पाए और सफलता हाथ लगी। तस्करो तक माल वाहक पिकप के रजिस्ट्रेशन के सहारे पुलिस पहुंच जाएगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा किसी कीमत पर थाना क्षेत्र से अवैध कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking