News Addaa WhatsApp Group Join करें

Taryasujan News/तरयासुजान: अपराध नियंत्रण होगी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- आर के सिंह, एस एच ओ

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 19, 2022  |  2:13 PM

691 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Taryasujan News/तरयासुजान: अपराध नियंत्रण होगी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- आर के सिंह, एस एच ओ WhatsApp
Responsive image

तरयासुजान/कुशीनगर। अपराध पर नियंत्रण तथा जनता और पुलिस के बीच दूरियां कम करना सर्वोच्च प्राथमिकता है, नियम कानून के दायरे में हर सम्भव मदद की जायेगी। यह बातें नवागत प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आर के सिंह ने कार्यभार ग्रहण के बाद न्यूज अड्डा संवाददाता से वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि अवैध बालू खनन, अवैध शराब व पशु तस्करों एव हरे वृक्षों के अवैध कटान के धन्धे पर पूरी तरीके से अंकुश लगाया जायेगा। बीट सिपाही को नियमित रूप से अपने हल्के में रात्रि गश्त की हिदायत दी गयी है। उन्होंने कहा कि उपनिरीक्षकों को भी अपने क्षेत्र में भ्रमण कर गांव में चल रहे विवादों की जानकारी समय से निस्तारण करने के निर्देश दिये गये है।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

नवागत प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि कोई भी पीड़ित व्यक्ति बगैर मध्यस्थ के अपनी समस्या बताने पर हर सम्भव सहयोग किया जायेगा। पीड़ितों की समस्याओं का निस्तारण थाना स्तर पर भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि दलालों का प्रवेश वर्जित होगा। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत थाना प्रभारी ने अपने मातहतों से परिचय प्राप्त किया तथा थाने की भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने अपने थाना क्षेत्र के नागरिकों से हर संभव पुलिस को सहयोग करने की अपील की। श्री सिंह ने अपने क्षेत्र के नागरिकों से मीडिया के माध्यम से यह अपील किया की अफवाहों को नजर अंदाज करे, हर छोटी बड़ी सूचना अपने बिट पुलिस अधिकारी से साझा किया करे। जिससे पुलिस आपकी मदद कर सके। बिट अधिकारी सूचनाओं को गोपनीय रखते हुए उसकी जॉच कर उस पर कार्यवाही करे। जमीनी मामले को थाना स्तर पर निस्तारण करना भी हमारा लक्ष्य है। यह कार्य तभी सम्भव होगा जब आवाम सहयोग करेंगी। मेरी प्राथमिकता में क्षेत्र में शांति बंदोबस्त पूरी तरह कायम रहे हमेशा से रहता है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ…

संगठन के प्रति निष्ठा का मिला इनाम, रत्नेश खरवार बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला सोशल मीडिया संयोजक
संगठन के प्रति निष्ठा का मिला इनाम, रत्नेश खरवार बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला सोशल मीडिया संयोजक

तमकुहीराज (कुशीनगर)। संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और लंबे समय से निभाई जा रही…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking