News Addaa WhatsApp Group

Taryasujan News/तरयासुजान: संधिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला युवक का शव, चर्चाओं की बजार गर्म!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 21, 2022  |  4:45 PM

1,173 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Taryasujan News/तरयासुजान: संधिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला युवक का शव, चर्चाओं की बजार गर्म!
कुशीनगर। जनपद के तरयासुजान  थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गन्ना के खेत में एक बीस वर्षीय युवक का शव संधिग्ध परिस्थितियों में मिला है। शव को लेकर आम लोगो में भिन्न भिन्न तरह की चर्चाओं की बजार गर्म है। घटना स्थल पर क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज सूचना मिलते ही पहुंचे,और स्थलीय निरीक्षण किया।
 बताते चले की स्थानीय थाना के ग्राम जवाहि मलही टोला एहतमली निवासी जीउत ततवा के बीस वर्षीय पुत्र प्रमोद तीन दिन पूर्व से घर से लापता था,जैसा लोगो का कहना है। प्रमोद अपने पिता का इकलौता पुत्र है,पिता बाहर काम करते हैं। सोमवार को दिन में गांव के एक गन्ना के खेत में संधगिध परस्थितियों में  प्रमोद का शव उस समय लोगो ने देखा जब गन्ना के खेत में कुत्ते आवाज कर रहे थे। इस घटना को लेकर आम लोगो में तरह तरह की चर्चाओं की बजार गर्म है।
ग्रामीणों की सूचना पर मुकामी पुलिस  घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
  घटना की जानकारी होते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा घटना स्थल पर पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किया, उन्होंने न्यूज अड्डा से बात करते हुए कहा की घटना की हर एक बिंदु से पड़ताल किया जाएगा, जो सत्य सामने आएगा उसी के क्रम में आगे की कार्यवाही होगी,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ सपष्ट हो सकेगा।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking