News Addaa WhatsApp Group Join करें

Taryasujan News/तरयासुजान: पुलिस ने ट्रेटा पैक बंटी बबली के साथ तस्कर को दबोचा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 29, 2022  |  5:58 PM

1,225 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Taryasujan News/तरयासुजान: पुलिस ने ट्रेटा पैक बंटी बबली के साथ तस्कर को दबोचा WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। तरयासुजान पुलिस ने तस्करी कर ले जाए जा रहे देशी शराब बंटी बबली की एक खेप के साथ तस्कर को उस समय दबोचने में कामयाबी पाई है। जब वह शराब की खेप को ऊंची कीमत पर बेचने के लिए बिहार प्रदेश ले जाने के फिराक में जुटा था।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के सकुशल पर्यवेक्षण व जितेन्द्र सिंह कालरा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में गुरुवार को थाना तरया सुजान पुलिस टीम को सफलता मिली है। जरिए मुखबिर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आर के सिंह को यह सूचना हाथ आई की देशी शराब की एक खेप को लेकर तस्कर बिहार जाने वाला है। सूचना पर यकीन कर निरीक्षक ने बिना देर किए उप निरीक्षक विकाश मौर्य,आरक्षी श्री कृष्ण मौर्य,आरक्षी अश्वनी कुमार को मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान स्थानीय थाना क्षेत्र के गोराहा बजार भेजा जहा पर एक अभियुक्त के पास से छः पेटी टेट्रा पैक बंटी बबली शराब कुल 270 पाउच प्रत्येक पाउच 200 ml मात्रा 54 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर आबकारी अधिनियम में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

पकड़े गए अभियुक्त का पहचान दिलीप पुत्र शिव रतन सिंह ग्राम अहिरौलीदान थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर उम्र करीब 32 वर्ष है। स्थानीय पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking