News Addaa WhatsApp Group

UPDATE: तरयासुजान पुलिस ने गौवंश से भरी कंटेनर ट्रक पकड़ी: दम घुटने से 5 की मौत; तस्कर भागे, कंटेनर में क्रूरता से भरे थे पशु

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 14, 2023  |  5:02 PM

761 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UPDATE: तरयासुजान पुलिस ने गौवंश से भरी कंटेनर ट्रक पकड़ी: दम घुटने से 5 की मौत; तस्कर भागे, कंटेनर में क्रूरता से भरे थे पशु

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान पुलिस ने एक बंद बॉडी कंटेनर का पीछा कर बाईस राशि गौवंश को तस्करों से छुड़ाया। हालांकि इनमें कुछ की दम घुटने से मौत भी हो गई। तस्कर गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। मुकामी पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

आज की हॉट खबर- शार्ट सर्किट से आठ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख,

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर रात पुलिस क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा को जरिए मुखबिर यह सूचना मिली की प्रतिबंधित पशुओं की खेप बिहार वाया बंगाल को जाने वाली है,सूचना पर विश्वास कर सीओ ने तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पुलिस को एनएच 28 मार्ग से गोवंशीय पशुओं से भरी कंटेनर आने की सूचना दिया। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने थाना क्षेत्र की चौकी बहादुरपुर पुलिस चौकी के नजदीक बैरियर लगाकर गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। लेकिन तस्कर बैरियर को तोड़कर बिहार की ओर भागने लगे। जहां पुलिस वाल-वाल बच गई। तस्करों की गाड़ी के पीछे पुलिस की कई जवान लग गए। खुद को घिरा देख पशु तस्कर बिहार सीमा के नजदीक कंटेनर गाड़ी छोड़कर अंधेरे की लाभ लेते हुए भाग गए। पुलिस ने गाड़ी से बाईस राशि गोवंशीय पशु बरामद किए हैं इनमें पांच पशुओं की दम घुटने से मौत भी हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विधिक कार्यवाही में जुट गाई गई है।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार सिंह थाना तरयासुजान, चौकी प्रभारी बहादुरपुर अवनीश कुमार सिंह ,उप निरीक्षक गौरव श्रीवास्तव , का0 सदानन्द पटेल ,का0 विरेन्द्र सिंह , का0 विलास यादव,का0 बृजेश यादव ,विरेन्द्र गुप्ता थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर ।

संबंधित खबरें
संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्मदिन
संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्मदिन

विधायक विवेकानंद पाण्डेय को जिलाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने किया सम्मानित  खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय प्रजापति…

साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश
साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश

तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…

लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं
लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं

बोदरवार, कुशीनगर :- शैक्षिक क्रांति को लेकर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल भिस्वा – मंसूरगंज…

प्रधानाचार्य का बिदाई समारोह सम्पन्न
प्रधानाचार्य का बिदाई समारोह सम्पन्न

हाटा कुशीनगर । मोतीचक विकास खंड के सिकटा में स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking