कुशीनगर । लगभग दो वर्ष से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को सोमवार को जिले की तरयासुजान पुलिस ने उस समय दबोच लिया,जब वह किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वाहन के प्रतिक्षा में था।
बताते चलें कि जनपद कुशीनगर में वांछित,वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को जरिए मुखबिर यह सूचना मिली कि
मु0अ0सं0 0110/22 धारा 363,504,506,376D,341 भा0द0वि0 व 5/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राजेश प्रसाद पुत्र गया प्रसाद साकिन जवही हरबल्लभ थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वाहन की प्रतीक्षा में खड़ा है,सूचना पर विश्वास कर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राज प्रकाश सिंह ने उप निरीक्षक प्रभात यादव,उप निरीक्षक अंकित सिंह के नेतृत्व में एक टीम बना कर मुखबिर द्वारा बताएं गए स्थान पर भेजा जहां से उसे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
When searching for traditional health mixes, nutrition powders, porridge mixes and malt drinks, finding…
कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…
मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…
हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…