News Addaa WhatsApp Group Join करें

टीआरएल कप: रिशु इलेवन महराजगंज ने रंजीत इलेवन थावे को 21 रन से हराकर अगले दौर में बनाई जगह

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 17, 2025  |  6:59 PM

413 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
टीआरएल कप: रिशु इलेवन महराजगंज ने रंजीत इलेवन थावे को 21 रन से हराकर अगले दौर में बनाई जगह WhatsApp
Responsive image

तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज क्षेत्र में आयोजित टीआरएल कप क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में रिशु इलेवन महराजगंज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रंजीत इलेवन थावे को 21 रन से पराजित कर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

स्थानीय दाहूगंज पांडेय मुन्नीपट्टी बाजार स्थित मिनी स्टेडियम के खेल मैदान पर टीआरएल कप एवं शाही रथ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के तीसरे दिन यह मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर थावे की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी महराजगंज की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज जग्गू दादा ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। वहीं थावे की ओर से आबिद ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में मात्र 25 रन देकर 2 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रंजीत इलेवन थावे की टीम की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज अजीत पांडेय ने शानदार अर्धशतक जमाया, लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। पूरी टीम 178 रन पर ऑलआउट हो गई।

महराजगंज की ओर से गोलू ने 3 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि तनवीर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में मात्र 13 रन देकर 4 विकेट झटके। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तनवीर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अभिप्रियम ग्रुप के फाउंडर चेयरमैन अभिषेक मिश्रा, अनुज कुमार राय एवं संजीत राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच की कमेंट्री दिनेश चौहान और दुर्गेश पाल ने की, जबकि निर्णायक की भूमिका भीम कुशवाहा एवं इंशाद अंसारी ने निभाई।आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का आखिरी लीग मुकाबला सिकटा हेतिमपुर और सलेमपुर के बीच खेला जाएगा।

इस अवसर पर ब्लॉक तमकुहीराज प्रधान संघ के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार रजनीश राय, किसान पीजी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष अनूप राय, ठाकुर रोड लाइन्स के प्रबंधक मृत्युंजय ठाकुर उर्फ बुलेट भैया, शाही रथ (नवीन) के स्वामी मुकेश अमरेश शाही, कृष्ण कुमार गुड्डू, पूर्व प्रधान प्रदीप उपाध्याय,वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र श्रीवास्तव,अमरेंद्र, जहांगीर अंसारी, रंजन कुशवाहा, अनुज यादव, बिट्टू शर्मा, करन यादव एवं खुशेंद का योगदान सराहनीय रहा। मैच के दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking