News Addaa WhatsApp Group Join करें

तीन अभियुक्तों के विरुद्ध सामुहिक दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 21, 2025  |  8:04 PM

228 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तीन अभियुक्तों के विरुद्ध सामुहिक दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव से 20 दिनों पूर्व लड़की को अपहृत कर भगा ले जाने के मामले में खड्डा पुलिस ने अपहृता के बयान के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध सामुहिक दुष्कर्म, पाक्सो आदि का मुकदमा दर्ज कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान की कार्रवाई की है।

आपके लिए और..- इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर...

थाना क्षेत्र के एक गांव में लगभग 20 दिनों पूर्व एक नाबालिग किशोरी को गायब कर दिया, काफी खोजबीन कर स्वजनों ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में तत्परता बरतते हुए लड़की को बरामद कर लिया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने सामुहिक दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट में तीन अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज खोजबीन में जुटी हुई थी।

सोमवार को प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह, उपनिरीक्षक हरिलाल राव, हेड कांस्टेबल संतोष यादव, कान्स्टेबल अमरेश यादव, शैलेष यादव की पुलिस टीम ने छापेमारी कर अभियुक्त सेराज अंसारी, मुसाफिर और शिवम् गोंड निवासी लखुआ थाना खड्डा को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking