News Addaa WhatsApp Group Join करें

टेम्पो से शराब तस्करी कर रहे पांच आरोपी गिरफ्तार, 559 पाउच शराब बरामद

सुनील नीलम

Reported By:

Jun 8, 2026  |  9:42 PM

146 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
टेम्पो से शराब तस्करी कर रहे पांच आरोपी गिरफ्तार, 559 पाउच शराब बरामद WhatsApp

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । अवैध शराब के परिवहन और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तुर्कपट्टी पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पुरुष एवं दो महिला समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 559 पाउच अंग्रेजी शराब तथा एक टेम्पो वाहन बरामद किया है।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार मधुरिया चौहान पट्टी कट एनएच-28 के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक टेम्पो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 469 पाउच 8 पीएम ब्रांड की अंग्रेजी शराब तथा 90 पाउच बन्टी बबली टेट्रा पैक बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में नरेन्द्र प्रसाद निवासी सुकुल भटही खर्द, कुशीनगर, भुखल पंडित निवासी बेडू टोला, गोपालगंज (बिहार), सनी ठाकुर निवासी गोपालपुर, सिवान (बिहार), रेनू देवी निवासी मिश्र बतरहा, गोपालगंज (बिहार) तथा मीरा देवी निवासी तरवारा चौधरी पट्टी, सिवान (बिहार) शामिल हैं।गांजा के साथ युवक को पकड़,चौकी प्रभारी ने मैनेज के बाद छोड़ा

कैचवर्ड- तुर्कपट्टी के मधुरिया पुलिस चौकी का मामला

जोकवा बाजार: गांजा के साथ युवक को पकड़ कर चौकी प्रभारी पुलिस चौकी पर ले गए और मामलें को मैनेज कर बिना कार्रवाई के ही युवक को पुलिस चौकी से छोड़ दिया।इसकी बाजार में चर्चा जोरों पर है।मामला रविवार की रात तुर्कपट्टी के जोकवा बाजार के मधुरिया पुलिस चौकी की है।

जोकवा बाजार में काफी दिनों से एक दुकान पर एक युवक द्वारा अबैध रूप से गांजा की बिक्री की जा रही थी।रविवार की रात 9 बजे चौकी प्रभारी चंदन प्रजापति युवक को गांजा बेचते हुए उसको उसकी दुकान से पकड़ कर मधुरिया पुलिस चौकी पर ले गए।पकड़े गए युवक को छोड़ने के लिए उसके सहयोगियों द्वारा पुलिस चौकी पर घण्टो मोलभाव होता रहा।जब बात बन गई तो चौकी प्रभारी ने बिना कार्रवाई के ही युवक को पुलिस चौकी से छोड़ दिया।बिना कार्रवाई के पुलिस द्वारा युवक को छोड़ना पूरे बाजार में चर्चा का विषय बना हुआ है।सूत्रों की माने तो बाजार में गांजा की बिक्री का कार्य चौकी प्रभारी के ही काफी भरोसेमंद एक चर्चित सिपाही के संरक्षण में चल रहा था।इसकी दबी जुबान पूरे बाजार में चर्चा भी है।

थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव ने कहाकि इसकी जानकारी मुझे नही है।यह काफी गंभीर मामला है।इसकी जांच कर सम्बंधित के विरुदज कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष आलोक कुमार, चौकी प्रभारी चन्दन प्रजापति, कांस्टेबल शिव प्रकाश, सुरेन्द्र यादव तथा महिला कांस्टेबल बबिता गुप्ता और सुभासिनी शाहू शामिल रहीं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking