कुशीनगर। ग्राहक सेवा संचालको के साथ बैठक कर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान उनके समस्याओं से जहाँ रूबरू हुए वही सेवा केन्द्र की सुरक्षा के लिये संचालको को ट्रिप्स बताये।
बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना तरयासुजान कपिलदेव चौधरी द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राहक सेवा केंद्रों के संचालको के साथ बैठक की गयी एवं उनकी समस्याओं को सुना गया तथा सभी को सतर्कता बरतने, सायरन, सीसीटीवी कैमरा आदि लगवाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने संचालको से रूबरू होते हुये कहा की हमारी सतर्कता ही सुरक्षा है। सेवा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा हमारी सुरक्षा की पहली पंक्ति में आता है। आप सभी अपने केन्द्र की सीसीटीवी कैमरा के निगहबानी में रखे। अपरिचित, सन्देह वाले ब्यक्ति पर निगरानी करते हुए उनके गतिविधियों की सूचना पुलिस को दिया करे।
राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…
हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…
हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…
खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…