कुशीनगर । जनपद के तरयासुजान थाने के नवागत प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार सिंह ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के मीडियाकर्मियों से प्रेस परिचय के साथ वार्ता की। वार्ता के दौरान उन्होंने क्षेत्र की सामाजिक सरोकार से संबंधित मुद्दों पर चर्चाएं किया।
गुरुवार को थाना क्षेत्र के सम्मानित पत्रकार बंधुओं से वार्ता के दौरान नवागत प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार सिंह ने कहा की अपराध पर काबू पाने के लिए मीडिया की सहयोग की आवश्कता होती है। मीडिया चौथा स्तंभ है, जिसके सहयोग के अभाव कुछ भी सम्भव नही है। आप पत्रकार बंधु का सहयोग रहा तो थाना क्षेत्र से अपराध की खत्मा निश्चित हो कर रहेगा। साथ ही उन्होंने यह भी अवगत कराया कि कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र के अंदर जहां कहीं भी अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए किसी भी प्रकार की जरूरत दिखाई देगी वहां वह उपस्थित दिखाई देंगे ।
प्रेस वार्ता के दौरान सभी पत्रकार बंधुओं द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रास्ते हो रही शराब की तस्करी पर विस्तार से चर्चा हुई।प्रभारी निरीक्षक ने कहा की मेरे द्वारा थाना क्षेत्र के भौगोलिक जानकारियां जुटाई जा रही है,शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश कायम करने के लिए एक प्लान के क्रम कार्यवाई की जायेगी। पशु तस्करों के विरुद्ध जिला पुलिस प्रमुख के निर्देशन में अभियान चला कर नित्य कोठर कदम उठाए जा रहे हैं जिससे पशु तस्करी पर विराम लगाया जा सके।
पत्रकार वार्ता में उपनिरीक्षक विपिन कुमार सिंह, के अलावे विभिन्न प्रिंट ,इलेक्ट्रानिक संस्थान के मीडियाकर्मी मौजूद रहे।
कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…
कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…
कुशीनगर। नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ…
तमकुहीराज (कुशीनगर)। संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और लंबे समय से निभाई जा रही…