तरयासुजान/कुशीनगर। तरयासुजान थाने के नये प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह ने देर रात अपना विधिवत चार्ज भार ग्रहण कर लिया।
बता दें प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चौधरी को बीती रात्रि एसपी धवल जायसवाल ने स्थानांतरित कर पड़रौना का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया । जबकि हाटा के प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह को तरयासुजान थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। आज आर के सिंह ने तरयासुजान थाने का चार्ज भार ग्रहण कर लिया।
उन्होंने चार्ज संभालने के बाद थाने के पुलिस कर्मियों की बैठक ली और कानून व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। नये थानेदार ने कहा कि ड्यूटी में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि विशेषकर शाम के समय पुलिस सड़कों पर ड्यूटी करती नजर आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए रात्रि गश्त को भी मजबूत किया जायेगा। अवैध कार्यों में लिप्त लोगों को सलाखों के पीछे डाला जायेगा। थाना आने वाले हर फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुनकर न्यायोचित कार्रवाई की जायेगी।
कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…
कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…
कुशीनगर। नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ…
तमकुहीराज (कुशीनगर)। संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और लंबे समय से निभाई जा रही…