कुशीनगर। आगामी त्योहार श्रावण मास, कांवड यात्रा सहित मुहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण व सौहार्द वातावरण में सकुशल संपन्न कराने हेतु तरयासुजान पुलिस अभी से सजग है।मुकामी पुलिस सभी से आगामी त्योहार को सकुशल मनाने की अपील किया है।
प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी ने मीडिया के माध्यम से व्यापारी बंधुओं सहित संभ्रांत लोगों से यह अपील किया है की गुरुवार से शुरू होने वाला श्रावण मास, कावड़ यात्रा, व मुहर्रम के पर्व को लेकर पुलिस काफी संजीदा है। कोई भी धर्म आपस में प्रेम, सौहार्द व उल्लास के वातावरण में ही मनाने की सीख देता है जिससे आपस में प्रेम व भाईचारा बढ़ता है। ऐसे में सभी को अपना पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्द के साथ मनानी चाहिए।
उन्होंने यह भी सन्देश दिया है की हम सभी अफवाहों से दूर रह कर अपने पर्व को उल्लास के साथ मनाए। पुलिस सोशल मीडिया पर अपनी पैनी नजर लगाई हुई है, कोई भी अगर सोसल साइट पर आपत्तिजनक पोस्ट करेंगे, उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाई सुनिश्चित की जाएगी। अफवाह फैलाने वाले ब्यक्ति की सूचना किसी भी समय हमें,चौकी प्रभारी,हल्का दरोगा के साथ -साथ अपने बीट पुलिस अधिकारी को दे। अफवाह पर ध्यान देने की आवश्यकता नही है। पुलिस सुरक्षा के दृष्टिकोण से सदैव आपके साथ खड़ी मिलेगी।
साथ ही उन्होंने मातहतो से भी आमलोगों से मित्रवत सम्बंध कायम करने की बात कही। श्री चौधरी बुधवार को इस संवाददाता से एक मुलाकात में उपरोक्त सन्देश दिया है। साथ ही उनका यह भी कहना है की त्योहारों में खलल डालने वालों से पुलिस सख्ती बरतेगी।
गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…
हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…
कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…
कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…