News Addaa WhatsApp Group Join करें

Teryasujan News/तरयासुजान: थाने पर लगी कबाड़ गाड़ियों की सेल; 15 गाड़ियों से पुलिस को हुई 6.72 लाख रुपये की कमाई

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 4, 2022  |  2:52 PM

1,028 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Teryasujan News/तरयासुजान: थाने पर लगी कबाड़ गाड़ियों की सेल; 15 गाड़ियों से पुलिस को हुई 6.72 लाख रुपये की कमाई WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । जनपद के पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल के निर्देश पर लावारिस वाहनों के निस्तारण चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी तमकुहीराज ब्यास नारायण के नेतृत्व में सोमवार को तरयासुजान थाना परिसर में खड़ी दो पहिया की आठ व चार पहिया की सात वाहनों की नीलामी की गई। जिसमें चार लोगों नीलामी बोली में प्रतिभाग किया और बोली लगाई।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

तरयासुजान थाना में लावारिस वाहनों की हुई नीलामी: तरयासुजान थाना परिसर में खड़े लावारिस वाहनों की सोमवार को नीलामी हुई। उप जिलाधिकारी तमकुहीराज ब्यास नारायण तथा प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी की उपस्थिति में शुरू हुए नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने वाले लोगों से जमानत राशि के रूप में एक -एक लाख रुपये शुरू में जमा कराया गया। सबसे अधिक मूल्य की बोली लगाने वाले को वाहनों का बतौर स्वामी घोषित कर नीलामी प्रक्रिया पूरी कराई गई। टोयटा कैमरी कार सहित कुल सात वाहनों की नीलामी हुई. इस दौरान सात मोटरसाइकिल वाहनों की नीलामी की गई। कुल वाहनों की नीलामी छः लाख बहतर हजार छः सो रुपये में हुई।

इस दौरान हेडमुहर्रिर सूचित यादव, आरक्षी राधवेंद्र सिंह, आरक्षी राधेश्याम यादव, चालक राजा अहमद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking