News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: हजारों लीटर लहन हुआ नष्ट, कारोबारी हुए फरार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 13, 2022  |  9:47 AM

1,166 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: हजारों लीटर लहन हुआ नष्ट, कारोबारी हुए फरार WhatsApp
Responsive image
  • कच्ची के ठिकाने पर तरयासुजान पुलिस व आबकारी टीम का चला संयुक्त चाबुक

कुशीनगर । जनपद के तरयासुजान पुलिस व आबकारी टीम की संयुक्त चाबुक उत्तरप्रदेश -बिहार सीमा पर स्थित सलेमगढ़ ग्राम सभा के पठानी टोला में कच्ची के ठिकानों पर चला, जिसमे हजारों लीटर लहन टीम द्वारा नष्ट किया गया है,वही मौके से कारोबारी दबिश पड़ने से पहले ही फरार हो गये।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

रविवार को अले सुबह तरयासुजान थाना अंर्तगत बहादुरपुर चौकी क्षेत्र में सलेमगढ़ पठानी टोला में मिली शिकायत पर कच्ची के ठिकाने पर आबकारी निरीक्षक तमकुहीराज क्षेत्र सँख्या चार अमरनाथ कश्यप व हेड कांस्टेबल कृपाशंकर दुबे मय टीम व पुलिस चौकी बहादुरपुर प्रभारी धनन्जय राय,हेड कांस्टेबल विजली सिंह,आरक्षी सन्दीप यादव,आरक्षी सुमित सिंह,आरक्षी गोपीनाथ, आरक्षी पंकज मय टीम ने कच्ची के ठिकाने पर दबिश डाली जहाँ पर हजारों लीटर लहन नष्ट हुआ, लेकिन मौके से कोई कारोबारी पुलिस टीम की हाथ नही आई,दबिश पड़ने के पहले सभी कारोबारी नो दो ग्यारह हो चले थे।

प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी कहते है: आगामी होली के त्यौहार को लेकर पुलिस काफी चौकना है,किसी कीमत पर थाना क्षेत्र में अबैध शराब की कारोबार,परिगमन न किया जा सके इसको लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में लगतार अभियान चला कर कारोबारियों की कमर तोड़ने की काम मेरी टीम कर रही है।

आबकारी निरीक्षक अमरनाथ कश्यप बोलते है: सर्किल क्षेत्र में क्रमबद्ध अभियान चला कर कच्ची के ठिकानों पर स्थानीय पुलिस के सहयोग लेकर दबिश दी जा रही है। की किसी कीमत पर कच्ची के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाए जा सके। होली के त्यौहार को देखते हुये आबकारी टीम पूरी तौर पर सजग औऱ सतर्क है। किसी कीमत पर यह कारोबार क्षेत्र में नही होने दी जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking