कुशीनगर । जनपद के तरयासुजान पुलिस ने विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराने के लिए कोई कसर छोडना नही चाहती।स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को सीआरपीएफ के जवानों के साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में पैदल मार्च किया।
प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी ने बताया कि मार्च महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस अलर्ट है। उन्होंने बताया कि अर्धसैनिक बलों के साथ सलेमगढ़, तिनफेडिया, सिसवा, बेदुपार, दनियादी कस्बे सहित विभिन्न गांवो में मे फ्लैग मार्च किया। थाना प्रभारी ने आम जन मानस से यह कहा की चुनाव के दौरान कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का उपद्रव व माहौल खराब करने का प्रयास करता है तो उसको किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मुकामी पुलिस आगामी विधानसभा निर्वाचन-2022 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत कृत संकल्पित है। थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर आम जनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गया एवं शांतिपूर्ण वातावरण में कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करते हुए सकुशल चुनाव संपन्न कराने का संदेश दिया गया।
राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…
हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…
हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…
खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…