कुशीनगर । आज तरयासुजान पुलिस को एक बड़ी कामयाबी उस समय हाथ आयी है। जब सात ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त ग्राहक के तलाश में इधर -उधर घूम रहा था, जिसको पुलिस टीम दबोचने में सफल हो गयी।
बता दे, जनपद में अपराध एवं अपराधियो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना तरया सुजान पुलिस द्वारा तमकुहीराज गुदरी मुहल्ला के पास से एक अभियुक्त अखिलेश्वर कुमार यादव पुत्र महिपत यादव निवासी खनसामा टोला तमकुहीराज जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सात ग्राम स्मैक बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
जरिये मुखबीर सूचना पर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी को यह सूचना मिली कि तमकुहीराज कस्बा के गुदरी मुहल्ले में एक ब्यक्ति सन्धिध परिस्थितियों में घूम रहा है। सूचना पर विश्वास कर प्रभारी निरीक्षक ने चौकी प्रभारी तमकुहीराज रणजीत सिंह बघेल, आरक्षी सचिन विश्वकर्मा, धर्मनाथ राम की टीम को बताए गए जगह पर भेजा जहाँ उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, उसके तलाशी के दौरान उसके पास से सात ग्राम स्मैक बरामद किया गया। मुकामी पुलिस इस प्रकरण में विधिक कार्यवाही में जुटी है।
गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…
हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…
कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…
कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…