News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान पुलिस ने कन्टेनर ट्रक से उन्नतीस राशी गो बंश को पशु तस्करो से मुक्त कराया,दो तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 13, 2022  |  5:12 PM

893 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान पुलिस ने कन्टेनर ट्रक से उन्नतीस राशी गो बंश को पशु तस्करो से मुक्त कराया,दो तस्कर गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । गुरुवार को सुबह -सुबह तरयासुजान पुलिस ने राष्ट्रीय राज मार्ग 28 पर बहादुरपुर के पास गड़ेबन्दी कर कन्टेनर ट्रक से बिहार वाया बंगाल ले जाये जा रहे गो बंश की एक खेप से उन्नतीस राशी गो बंश को तस्करो के हाथ से मुक्त कराते हुये दो पशु तस्करों को दबोचने में कामयाब हुई है।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश सिंह के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज फूलचंद के नेतृत्व में तरया सुजान पुलिस टीम द्वारा एक ट्रक कंटेनर में कुल उन्तीस राशी गोवंशीय पशुओ के साथ दो अभियुक्तो की गिरफ्तारी में सफलता उस समय प्राप्त किया है,जब पशु तस्कर उक्त खेप को तस्करी के लिये बिहार वाया बंगाल ले जाने के फिराक में जुटे हुये थे। की चौकी बहादुरपुर के पास गड़ेबन्दी कर ट्रक संख्या UP21N5408 (कन्टेनर)
पर उन्नतीस राशी गोवंशीय पशु (सताइस राशी बैल, दो राशी गाय) को मुक्त कराते हुए ,नन्हे आलम खान पुत्र शौकत खान सा0 पटवई थाना पटवई जनपद रामपुर उ0प्र0 उम्र 48 वर्ष, कलवा पुत्र स्व0 रसीद सा0 दुमैला थाना कोतवाली रामपुर जनपद रामपुर उम्र 49 वर्ष को दबोचने में बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम सफल हुई। यहाँ यह बताना लाजमी होगा की नही तीन दिन पहले प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी की यह टीम ने तीन माल वाहक पीकप से चौदह राशि गो बंश के साथ तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार किया था।

सुबह – सुबह जरिये मुखबीर सूचना पर चौकी प्रभारी बहादुरपुर धनन्जय कुमार राय ,हेड कांस्टेबल बिजली सिंह,कां0 रितेश यादव ,का0 विरेन्द्र सिंह ,का0 संदीप यादव ,का0 विलास यादव ,का0 रवि शाहनी ,का0 अनिल यादव,का0 अभिषेक राय थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर की टीम ने चौकी बहादुरपुर के सामने गड़ेबन्दी कर उक्त सफलता प्राप्त किया है।

एसएचओ कपिलदेव चौधरी कहते है: पुलिस टीम द्वारा इस बरामदगी के विषय मे एक प्रश्न के उत्तर में प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने बताया की मेरा हर कार्य टीम भावना से किया व कराया जाता है,पुलिस काफी सजग है,किसी कीमत पर थाना क्षेत्र से अबैध कारोबार के साथ पशु तस्करी होने नही दिया जायेग, हमारी टीम की सजगता का परिणाम है की इसी सप्ताह एक ही दिन तीन पीकप वाहनों से सात राशी गाय व सात राशि बछड़े को पशु तस्करों से मुक्त कराया गया है, यह ऑपरेशन सर्च आगे भी चलता रहेगा।

औऱ भी हो सकते है सरहानीय कार्य: जानकारों के बातो पर विश्वास करें तो अबैध शराब, पशु तस्करी के अलावे अन्य अबैध कारोबार की तस्करी पर उत्तरप्रदेश की इस सीमा पर विराम लगाया जा सकता है। जैसा पड़ोसी प्रान्त बिहार के गोपालगंज जनपद के बल्थरी चेकपोस्ट पर उत्तरप्रदेश के तरफ से आने वाली हर एक छोटी -बड़ी गाड़ियों की सघन चेकिंग होती है,अगर वैसा ही बहादुरपुर पुलिस चौकी पर किया जाए तो और भी सराहनीय कार्य कुशीनगर पुलिस के खाते में दर्ज होगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking