News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Police: मालवाहक पिकप से तरयासुजान पुलिस ने किया पैतीस पेटी अबैध शराब बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 10, 2021  |  3:09 PM

851 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Police: मालवाहक पिकप से तरयासुजान पुलिस ने किया पैतीस पेटी अबैध शराब बरामद WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जनपद के तरयासुजान पुलिस ने तस्करो द्वारा बिहार प्रदेश को ले जाये जा रहे शराब की एक खेप को उस समय पकड़ा है,जब शराब तस्कर देशी शराब बंटी बबली को ,माल वाहक पीकप पर लाद कर उसे बिहार ले जा रहे थे,लेकिन तस्कर फरार होने में सफल हो गये है।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल द्वारा अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के कुशल नेतृत्व में गुरुवार को रात्रि में प्रभारी निरीक्षक तरया सुजान कपिलदेव चौधरी ,चौकी प्रभारी बहादुरपुर धनन्जय राय, हेड कांस्टेबल विजली सिंह,आरक्षी रितेश यादव,विलास यादव की पुलिस टीम रात्रि गस्त में थी की थाना क्षेत्र के बसडीला बुजर्ग, रविदास नगर के पास एक पिकप वाहन आते हुए दिखाई दिया, नजदीक आने पर पुलिस टीम द्वारा वाहन को रोकने की संकेत दिया गया, लेकिन चालक गाड़ी की रफ्तार औऱ बढ़ा कर भागने लगा,पुलिस टीम भी पीछे लगी रही, लेकिन तस्कर थोड़ा फासला देखकर गाड़ी खड़ी कर अंधेरे की लाभ उठा कर भागने में सफल हो गये।जब पिकप की तलाशी किया गया तो उसमें अवैध रूप से पैतीस पेटी देशी शराब बन्टी बवली कुल 1575 शीशी बरामद करने में सफलता प्राप्त किया गया। वही टाटा पीकअप रजि0 नं0 BR01GK0201 व चेचिस नं0 M001KRY07331की
बरामदगी बाद मुकामी पुलिस कार्यवाही में जुट गई है। आबकारी अधि बनाम वाहन संख्या BR01 GK0201 का चालक/स्वामी नाम पता अज्ञात के विरुद अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही में लगी है।

एसएचओ कपिलदेव चौधरी कहते है!

इस विषय मे प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी ने बताया,की तस्कर पुलिस से बचने के लिए वाहन छोड़कर फरार हो गये, लेकिन वाहन चालक व स्वामी पर अभियोग पंजीकृत किया गया, इनके सहारे ही पूरे नेटवर्क तक पुलिस पहुँचेगी,साथ ही गिरफ्तारी भी सुनिश्चित किया जाएगा। हर हाल में अबैध कारोबार पर अंकुश लगाना मेरी प्रथमिकता में पहले श्रेणी में है। किसी कीमत पर शराब तस्करी होने नही दिया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking