News Addaa WhatsApp Group Join करें

नपा कुशीनगर क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के पात्रता की जांच करेंगे लेखपाल

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Sep 1, 2022  |  11:38 AM

1,489 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नपा कुशीनगर क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के पात्रता की जांच करेंगे लेखपाल

कसया/कुशीनगर। नगर पालिका परिषद कुशीनगर क्षेत्र के प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत जो आवेदन पत्र मिले हैं उसकी पात्रता की जांच लेखपाल व नपा के संयुक्त टीम करेंगी,आवेदनों की जांच तहसील स्तर से होगी,लेखपाल घर-घर जाकर इसकी जांच करेंगे।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

बिचौलियों और दलालो से रहे सावधान: आवेदन पत्र के पात्रता की जांच के दौरान अगर कोई व्यक्ति जांच के नाम पर या चुना मार्किंग के नाम पर अपने को डूडा का कर्मचारी बताकर या किसी अन्य तरीके से लाभार्थी से संपर्क करता है या किसी भी प्रकार के प्रलोभन देता है और पात्रता देने की बात करता है तो वह दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है,तहसीलदार कसया ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि ऐसा करने वालों के बारे में दूरभाष संख्या 9454 416289 पर तुरंत जानकारी दें,सूचना देने वाले के नाम व पते को गोपनीय रखा जाएगा।

पात्रता के लिए प्रमुख शर्तें

(1) लाभार्थी अत्यंत गरीब हो
(2) किसी लाभार्थी का मकान यदि झोपड़ी,कटरैन,सीमेंटेड सीट,जर्जर मकान हो तो वह पात्र माना जाएगा
(3)परिवार के नाम कहीं और पक्का घर नहीं होना चाहिए …
(4)किसी अन्य योजना से घर बनाने को पैसा नहीं मिला हो …
(5) घर का क्षेत्रफल 200 वर्गमीटर से अधिक नहीं होना चाहिए …
(6) संपत्ति पर आपका कानूनी रूप से अधिकार होना चाहिए …
(7) EWS और LIG परिवार की सालाना 6 लाख से अधिक आय नहीं होनी चाहिए

समेत शासन द्वारा पूर्व में निर्धारित पात्रता की जो शर्ते हैं,उन्हें भी जांच में शामिल किया जाएगा।।

क्या बोले एसडीएम कसया गोपाल शर्मा: एसडीएम कसया गोपाल शर्मा ने बताया कि नगर पालिका परिषद कुशीनगर क्षेत्र के प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत जो आवेदन पत्र मिले हैं,उसकी पात्रता की जांच लेखपाल व नगर पालिका की सयुक्त टीम करेगी,जाच पूरी तरह निष्पक्ष व पारदर्शिता से करने का निर्देश दिया गया है,किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking