News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज थाना के न्यायिक क्षेत्राधिकार को कसया दीवानी न्यायालय में किए जाने का अधिवक्ताओं ने सांकेतिक रूप से न्यायिक कार्यो से विरत रहने का प्रस्ताव किया पारित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 15, 2022  |  8:42 PM

849 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज थाना के न्यायिक क्षेत्राधिकार को कसया दीवानी न्यायालय में किए जाने का अधिवक्ताओं ने सांकेतिक रूप से न्यायिक कार्यो से विरत रहने का प्रस्ताव किया पारित

कसया/कुशीनगर। जनपद के नवसृजित थाना तमकुहीराज के न्यायिक क्षेत्राधिकार को कसया स्थित दीवानी न्यायालय में किए जाने को लेकर शुक्रवार को  दीवानी न्यायालय कसया के अधिवक्ताओं ने सांकेतिक रूप से 1 दिन का न्यायिक कार्यो से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया और एक पत्रक जिलाजज व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुशीनगर को दिया।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

जैसा की विधित है जनपद में एक नवसृजित थाना तमकुही राज का गठन हुआ है जिसमें कसया स्थित न्यायालय के क्षेत्राधिकार पटहेरवा व सेवरही थाने एवं समूह चौकी के कुछ गांवों को काटकर तमकुहीराज के क्षेत्राधिकार में दिया गया है,जब इस बात की जानकारी 8 जुलाई को कुशीनगर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कसया के अध्यक्ष को हुआ तो उन्होंने तत्काल आम सभा की एक बैठक कर एक पत्र के माध्यम से जिलाजज कुशीनगर एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुशीनगर को एक पत्र देकर इस आशय का निवेदन किया कि तहसील तमकुहीराज के सिविल मामले का क्षेत्राधिकार कसया में है और थाना तमकुही राज पटेहरा व सेवरही थाने व समय चौकी से कटकर बना हुआ है तथा बाद कार्य की सुविधा के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधे कसया आने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी l ऐसे में तमकुही राज का न्याय क्षेत्राधिकार कसया स्थित न्यायालय  में दिया जाए जिस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व जनपद न्यायाधीश महोदय ने विचार कर मामले को निस्तारण की बात कही।

शुक्रवार को जब अधिवक्ताओं को यह ज्ञात हुआ है कि तमकुहीराज थाने में दो अपराध संख्या 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत होकर प्रथम सूचना मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुशीनगर के यहां प्रेषित किया गया है तो आज तत्काल संघ की एक बैठक ओम प्रकाश पांडे एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई जिसका संचालन महामंत्री संजय सिंह बघेल ने किया ।बैठक में सभी वक्ताओं ने तमकुहीराज से राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए कसया आने की दूरी को बा दकरियो को सुलभ बताते हुए एवं पटहेरवा व सेवर ही थाने व सम उर चौकी से कटकर नवसृजित थाना तमकुही राज को कसया में न्यायिक छेत्राधिकार देने की पुरजोर मांग की। बैठक में सर्वसम्मति से सांकेतिक रूप से आज न्यायिक कार्यो से विरत रहकर जनपद न्यायाधीश कुशीनगर व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुशीनगर से शिष्टमंडल मिलकर अगली रणनीति के लिए शनिवार को पुनः साधारण सभा की बैठक की बात कही गई ।इसके पश्चात अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे के नेतृत्व में पूर्व अध्यक्ष रविंद्र मणि त्रिपाठी, अशोक कुमार राय ,राकेश तिवारी, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव व महामंत्री संजय सिंह बघेल के साथ एक शिष्टमंडल अपनी बातों से जनपद के अधिकारियों को अवगत कराया और उन्हें पत्र क देकर इस पर विचार करने की बात कही और यह भी कहा कि जब तक तमकुही राज थाने का क्षेत्राधिकार कसया दीवानी न्यायालय में नहीं किया जाता तबतक अधिवक्ता  पूरी तरह से न्यायिक कार्यों को ठप कर देंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking