News Addaa WhatsApp Group Join करें

रेल की छुक – छुक से कुशीनगर में पर्यटकों की बढ़ेगी आवक, मिलेंगे रोजगार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 5, 2023  |  8:36 PM

2,463 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रेल की छुक – छुक से कुशीनगर में पर्यटकों की बढ़ेगी आवक, मिलेंगे रोजगार
  • केंद्र सरकार द्वारा गोरखपुर – कुशीनगर – पड़रौना रेल लाइन निर्माण के लिए जारी बजट से बढ़ी उम्मीद

कसया/कुशीनगर। केंद्र सरकार द्वारा विश्व विख्यात बौद्ध तीर्थ/पर्यटन स्थल को कुशीनगर से जोड़ने को लेकर जारी बजट से रेल की छुक – छुक की आवाज सुनने को मिलेगी तो सुबिधा मिलने से कुशीनगर में पर्यटकों की आवक भी बढ़ेगी। दशकों से चल रहे प्रयास के बाद कुशीनगर में रेल लाइन का सपना साकार होने जा रहा है।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

अंतरराष्ट्रीय स्थल होने के बाद भी कुशीनगर तक रेल सेवा न होने से यहां आने वाले देशी – विदेशी पर्यटकों व लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती है। जिसको लेकर दशकों से कुशीनगर को रेल सेवा से जोड़ने की मांग होती आ रही है। वर्ष 1974 में तत्कालीन रेलमंत्री कमलापति त्रिपाठी के समय में रेल लाइन के लिए बजट का प्राविधान किया गया। लेकिन यह योजना साकार नहीं हो पाया। वर्ष 2004, 2006, 2009 में रेल लाइन के लिए प्रयास किया गया लेकिन योजना मूर्त रूप नहीं ले पायी। गौर तलब है कि गोरखपुर के सरदार नगर से हेतिमपुर तक गन्ना ढोने के लिए बिछे रेल लाइन को आगे बढ़ाते हुए कुशीनगर व पड़रौना तक कुल 66 किमी तक बढ़ाने की योजना बनी और समय समय पर मैपिंग, सर्वे भी हुआ। लेकिन बजट के अभाव में बुद्ध स्थली को रेल से जोड़ने की योजना नहीं आगे बढ़ पायी। वर्ष 2016 में सर्वे के आधार डीपीआर तैयार किया गया और रेल लाइन के लिये 1345 करोड़ का बजट प्रस्तावित हुआ। इस बार के बजट में 10 करोड़ जारी होने से रेल लाइन निर्माण की योजना को बल मिला है। रेल लाइन निर्माण परियोजना के पूरा होने में पांच वर्ष लग जाएंगे लेकिन कुशीनगर में रेल आने का सपना साकार होने में भले वक्त लगे लेकिन जनपद वासी, व्यापारी, बौद्ध श्रद्धालु और पर्यटक काफी खुश हैं क्योंकि बौद्ध परिपथ को सीधे जोड़ने के लिए कोई रेल रूट न होने से यात्रियों को सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ता है।क्या कहते है क्षेत्रवासी, नगर वासी व व्यवसाई जाने उनकी जुबानीl

विड़ला धर्मशाला कुशीनगर के प्रबंधक विरेन्द्र तिवारी ने कहा खबरों में पता चला कि कुशीनगर को रेल लाइन से जोड़ने के लिये सरकार बजट सत्र में 10करोड़ रूपये अवमुक्त किये है l इसके लिये जनपद के प्रतिनिधि बधाई के पात्र है l कुशीगर रेल लाइन से जुड़ता है तो कुशीनगर पर्यटको से भरा रहेगा तथा स्थानीय स्तर पर लोगो को रोजगार भी मुहैया होगा l दवा व्यवसाई अष्ट भुजा राय ने कहा कि रेल सुविधा बढ़ने से आवागमन की सुबिधा बेहतर होगी l व्यवसाई ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि रेलवे लाइन से कुशीनगर जुड़ने पर कुशीनगर का विकास होगा और नागरिकों को सुविधा मिलेगी l डॉ. एम. एच. खान ने कहा कि रेल लाइन कुशीनगर से जुड़ने के बाद व्यवसाइयों, आम नागरिकों व पर्यटको के लिये बड़ी सुगम सुविधा हो जाएगी l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking