News Addaa WhatsApp Group Join करें

यूपी में सरकार बनाने का शुभ मुहूर्त तय, 25 मार्च को सीएम पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ…कई मायनों में खास होगा समारोह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 19, 2022  |  8:34 AM

913 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी में सरकार बनाने का शुभ मुहूर्त तय, 25 मार्च को सीएम पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ…कई मायनों में खास होगा समारोह
  • कैबिनेट में महिलाओं और युवाओं की होगी अहम भागीदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के भारी बहुमत हासिल करने के बाद योगी आदित्यनाथ 5 मार्च को एक बार फिर से सूबे के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर सकते हैं. उनके नेतृत्व में लगातार दूसरी बार भाजपा सरकार का गठन होगा। 25 मार्च को लखनऊ में शहीद पद स्थित अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में समारोह होगा। कई मायनों में शपथ ग्रहण समारोह खास होगा। भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले लाभार्थियों को भी बुलाया जा रहा है। योगी के मंत्रिमंडल में महिलाओं और युवाओं की पर्याप्त भागीदारी भी होगी।

आपके लिए और..- कुशीनगर: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार...

शपथ ग्रहण में पीएम मोदी भी हो सकते हैं शामिल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्र सरकार के मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, संघ और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। शासन ने इनका स्टेडियम में प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू कर दी है।

इन दिग्गजों को भी दिया जाएगा न्योता: योगी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में बसपा सुप्रीमो मायवती, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित विपक्षी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा।

दो सौ वीवीआइपी अतिथियों की बन रही सूची: जानकारी के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह में करीब 45 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसमें दो सौ वीवीआईपी अतिथियों की सूची तैयार की गई है।

लाभार्थी भी होंगे समारोह में शामिल: योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है। लखनऊ सहित आसपास के जिलों से लाभार्थियों को शपथ ग्रहण समारोह में लाया जाएगा। खासतौर पर महिला लाभार्थियों को समारोह में शामिल किया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- कुशीनगर: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking