News Addaa WhatsApp Group Join करें

माडल ब्लाक फाजिलनगर को बनानें के लिए ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नें राज्यमंत्री को दिया पत्रक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 10, 2023  |  5:06 PM

614 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
माडल ब्लाक फाजिलनगर को बनानें के लिए ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नें राज्यमंत्री को दिया पत्रक WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के फाजिलनगर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने प्रदेश सरकार के ग्राम्य विकास व ग्रामीण अभियंत्रण राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम से मिलकर फाजिलनगर को मॉडल ब्लाक के रूप में विकसित किये जाने के सम्बंध में पत्रावली सौंपी।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

लगभग दो माह पूर्व जिले के भ्रमण में पहुचीं राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम फाजिलनगर ब्लाक में आयोजित एक कार्यक्रम में भी भाग लेने पहुचीं थीं। कार्यक्रम के बाद ब्लाक प्रमुख उर्मिला जायसवाल ने ब्लाक परिसर में बने जर्जर भवनों सहित कार्यालय के तरफ ध्यान आकृष्ट कराते हुए इसे ध्वस्त कराकर नये भवन के निर्माण की मांग किया था। इसके अलावे ब्लाक परिसर में आधुनिक सभागार के निर्माण की भी मांग किया। ब्लाक परिसर के निरीक्षण के बाद उन्होंने यहां नये भवन के निर्माण का स्टीमेट सहित अन्य विकास के लिए पत्रावलियां तैयार कर भेजने को कहा था।इसके बाद खंड विकास कार्यालय ने नव निर्माण के लिये कुल एक करोड़ इक्यानवे लाख का स्टीमेट किया है।

गुरुवार को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने स्थानीय प्रधानसंघ अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, भाजपा नेता विनय तिवारी व विजय कुमार मिश्रा के साथ राज्यमंत्री के लखनऊ आवास पर पहुच कर स्टीमेट को सौंपा। राज्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस निर्माण के लिये विभाग द्वारा धन जारी हो जायेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking