News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: स्वामी, पीएन पाठक, लल्लू, श्यामरती सहित प्रत्याशियों का भाग्य ईबीएम में कैद;

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 3, 2022  |  8:42 PM

1,136 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: स्वामी, पीएन पाठक, लल्लू, श्यामरती सहित प्रत्याशियों का भाग्य ईबीएम में कैद;
  • मतगणना तक हार -जीत का लोगो मे माथा -पच्ची रहेगा जारी l

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठवें चरण में जनपद के सात सीटों पर मतदान सकुशल सम्पन्न हो गया। छठवें चरण में जनपद सातों विधानसभा सीटों से बीजेपी, समाजवादी पार्टी, बसपा, कांग्रेस व निर्दलीय प्रत्याशियों का भाग्य एबीएम मशीनों में में कैद हो गया।

कुशीनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी पीएन पाठक, सपा से राजेश प्रताप राव, कांग्रेस से श्यामरती देवी, फजीलनगर सीट से सपा से पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, भाजपा से सुरेंद्र कुशवाहा, बसपा से इलियास अंसारी, तमकुहीराज सीट से यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ,सपा से डॉ उदयनारायण गुप्त, बसपा से संजय गुप्त, व निर्दल अखिलेश दास चुनाव लड़ रहे हैं। हाटा से भाजपा से पप्पू नाथानी, सपा से रणविजय सिंह, रामकोला सीट से भाजपा से विनय गोंड़, सपा से पूर्व विधायक पुर्नवासी देहाती, कांग्रेस से शंम्भू चौधरी, पड़रौना से भाजपा प्रत्याशी अमरेंद्र मल्ल, सपा से विक्रमा यादव सहित दलों व निर्दलीयों का भाग्य मत पेटिका में बन्द हो गया। इनमें फजीलनगर से पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य व तमकुहीराज सीट से यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की प्रतिष्ठा दांव पर है वहीं पड़रौना सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री की परीक्षा है।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking