मथौली बाजार/कुशीनगर । कसया तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बसडिला में स्थित एम डी एस पब्लिक स्कूल के प्रांगण में*एक पेड़ मां के नाम* कार्यक्रम तहत प्रवन्धक योगेश कुमार उपाध्याय एवं संरक्षक उपेन्द्र उपाध्याय ने वृक्षारोपण किया गया।
प्रवन्धक योगेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि वृक्ष के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।एक वृक्ष दर्जनों परिवार को आक्सीजन प्रदान करता है। संरक्षक उपेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए प्रयाप्त मात्रा में पेड़ पौधों का होना बहुत जरूरी है। विद्यालय परिवार के तरफ से सभी छात्रों को एक एक पौधा दिया गया। जो अपने घर ले जाकर पौधा अवश्य लगाएं।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य पवन पाण्डेय, नीरज उपाध्याय, अजय मौर्या, सोनम, दीपक सिंह, अमित कुमार, श्वेता, रितू, इश्तेयाक, प्रियंका सहित विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…