News Addaa WhatsApp Group Join करें

आईजीआरएस रैंकिंग में कसया थाना को प्रदेश में अव्वल आने पर एसपी ने सीओ और थानाध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Feb 6, 2023  |  1:44 PM

1,666 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आईजीआरएस रैंकिंग में कसया थाना को प्रदेश में अव्वल आने पर एसपी ने सीओ और थानाध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कसया। प्रदेश सरकार की आनलाइन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) से प्राप्त शिकायतों को समयबद्ध और गुणवतापूर्ण तरीके से निस्तारित करने में जिले की कसया पुलिस को जनवरी महीने की रैकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

आइजीआरएस के पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण के मामले में उत्तर प्रदेश के सभी थानों में कुशीनगर जिले के कसया थाने को प्रथम स्थान होने पर एसपी धवल जायसवाल ने सीओ कसया कुंदन सिंह व थानाध्यक्ष कसया डॉ आशुतोष कुमार तिवारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया व हौसला बढ़ाया।पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा पुलिस कार्यालय में आईजीआरएस में थाना कसया का प्रदेश में प्रथम स्थान आने पर क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक कसया आशुतोष तिवारी, आरक्षी अनिल यादव कार्यालय क्षेत्राधिकारी कसया, आरक्षी अनुज गौंड थाना कसया, महिला आरक्षी संयोगिता सिंह थाना कसया को 10,000/- रुपये का पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सोमवार को सम्मानित किए गए।विदित हो कि जनसुनवाई के लिये एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आइजीआरएस) के पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण के मामले में उत्तर प्रदेश के सभी थानों में कुशीनगर जिले के कसया थाने को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking