News Addaa WhatsApp Group Join करें

पौधरोपण के साथ प्रकृति संरक्षण की हुई बात

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 28, 2022  |  4:24 PM

464 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पौधरोपण के साथ प्रकृति संरक्षण की हुई बात
  • नयी दिशा द्वारा विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर हुआ आयोजन।

कसया/कुशीनगर । विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा गुरुवार को हाटा विकास खंड के मोहर प्रसाद जायसवाल इंटरमीडिएट कॉलेज, अहिरौली बाजार में संस्था अध्यक्ष डॉ0 सीमा त्रिपाठी की अध्यक्षता में प्रकृति संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम एवं पौधरोपण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ0 सीमा त्रिपाठी ने कहा कि प्रकृति के विभिन्न तत्वों जैसे मिट्टी, वायु, जल, खनिज पदार्थों, वनस्पतियों, जीव जंतुओं इत्यादि की हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका है और इन्हें संरक्षित रखकर ही हम प्राकृतिक संतुलन बनाये रख सकते हैं। इसी के निमित्त 28 जुलाई को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाते हुए एक स्वस्थ पर्यावरण व स्वस्थ समाज के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है। डॉ0 सीमा ने आगे कहा कि इस दिन को मनाने का एक प्रमुख उद्देश्य यह भी है कि उन जानवरों और पौधों को संरक्षित किया जाय जो पृथ्वी से विलुप्त होने के कगार पर हैं।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने कहा कि सृष्टि के प्रारम्भ में जनसंख्या सीमित थी और प्राकृतिक संसाधन आवश्यकता से अधिक। परन्तु बढ़ती जनसंख्या व भौतिक आवश्यकताओं के कारण मनुष्य ने प्रकृति का दोहन प्रारम्भ किया और आज स्थिति इतनी भयावह हो गयी है कि हमें प्रकृति के संरक्षण के लिए दिवस और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करना पड़ रहा है। कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र कुमार मिश्र, अतिथियों का स्वागत प्रबंधक रमेश जायसवाल व आभार देवानंद गोंड ने किया।

इस अवसर पर नितेश शर्मा, महेंद्र वर्मा, सिंटू शर्मा, रविन्द्र राय, विकास श्रीवास्तव, मोहन लाल यादव, वंदना सिंह, रेनू पटेल, रागिनी, जूही तिवारी, रंजना जायसवाल, साक्षी, मीनाक्षी इत्यादि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज
हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज

हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित…

शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking