News Addaa WhatsApp Group Join करें

मंदिर आई महिला की पुजारी ने की पिटाई, सिर के बालों को खींच कर जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 7, 2021  |  2:26 PM

2,150 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मंदिर आई महिला की पुजारी ने की पिटाई, सिर के बालों को खींच कर जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो!

बिहार के दरभंगा जिले में एक पुजारी ने मंदिर में पूजा करने आई महिला को बाल पकड़कर पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर एक्शन लेते हुए मंदिर कमेटी ने पुजारी के खिलाफ एक्शन लिया है और जांच कराने की बात कही है। फिलहाल पुजारी को मंदिर कार्यों से हटा दिया गया है।

आपके लिए और..- खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं...

घटना दरभंगा के राज परिसर में स्थित मां श्यामा माई मंदिर की दहलीज पर घटित हुई। यहां पुजारी ने मंदिर आई महिला के बाल पकड़कर पिटाई कर दी। किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया। यह अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंदिर कमेटी ने एक्शन लेते हुए पुजारी को मंदिर के कार्यों से अलग कर दिया है।

यहाँ देखे वीडियो!

हालांकि महिला की तरफ से अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। महिला की पहचान भी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि घटना दो दिन पहले की है। महिला मंदिर के अंदर जाकर श्यामा माई की पूजा करने की जिद पर अड़ी थी जबकि कोविड गाइडलाइन की वजह से मंदिर के दरवाजे आम लोगों के लिए बंद थे।

महिला मंदिर के बंद दरवाजे को खोलने की जिद पर अड़ी थी। इसी बात को लेकर पुजारी और महिला के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान गुस्साए पुजारी ने महिला के बाल पकड़ लिए और उसकी पिटाई कर दी। वीडियो की पुष्टि करते हुए मंदिर के प्रबंधक चौधरी हेमचंद्र रॉय ने कहा कि महिला के साथ ऐसा सलूक सही नहीं है। पुजारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। मामले की जांच जारी है।

वीडियो में ऐसा सुना जा सकता है कि महिला अपने ऊपर देवी आने का दावा कर रही हैं। ऐसे में पुजारी उससे पूछता है कि बता मेरे हाथ में क्या है। तो महिला तीन बार जवाब में फूल कहती है। जबकि पुजारी का हाथ खाली होता है। ऐसे में नाराज पुजारी उसके बाल पकड़कर पीटता है क्योंकि वह देवी मां को बदनाम कर रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची
पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची

न्यूज़ अड्डा: बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने…

“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल
“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल

कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र की शालिकपुर पुलिस चौकी एक बार फिर विवादों के केंद्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking