कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में मंगलवार को उदित नारायण पीजी कॉलेज, पडरौना कुशीनगर की प्राचार्य प्रो0 ममता मणि त्रिपाठी ने महाविद्यालय परिसर में शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्र नेताओं व विद्यार्थियों संग पौधरोपण कर जन्मोत्सव मनाया। पौधरोपण करते प्रो0 ममता ने कहा कि नयी दिशा के पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान की जितनी सराहना की जाय कम है। उन्होंने कहा कि पौधों पर दुनिया निर्भर है और अधिकाधिक पौधरोपण व उनका संरक्षण वर्तमान समाज की अनिवार्य आवश्यकता है। यदि हम इसके प्रति सचेत नही हुए तो इसके दुःखद परिणाम भुगतने होंगे। इस दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजन सोनी ने भी अपने जन्मदिन पर पौधा लगाया। संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने पौधरोपण में शामिल सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।
इस अवसर पर शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ0 मुकेश यादव, डॉ0 नरेंद्र त्रिपाठी, डॉ0 शम्भू प्रसाद, अभिषेक सरोज, शिव प्रकाश पांडेय, डॉ0 विश्वम्भर नाथ प्रजापति, ऐश्वर्य पाठक, ओम नारायण, पीयूष सिंह, डॉ0 संजय सिंह, डॉ0 पीयूष मित्तल, शौर्य मणि, शमशेर मल्ल, मनोज साहा, प्रदीप मोदनवाल, रिजवान, सतीश खरवार, सुरेश चौरसिया, सत्य प्रकाश पांडेय गोल्डन, किशन कुशवाहा, विकास यादव, अखिलेश, राजेश श्रीवास्तव इत्यादि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…