News Addaa WhatsApp Group Join करें

अभिनेता पवार स्टार पवन सिंह पर संकट का बादल, पढ़े क्या है मामला ?

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 15, 2024  |  2:21 PM

50 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अभिनेता पवार स्टार पवन सिंह पर संकट का बादल, पढ़े क्या है मामला ?

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. रोहतास जिला के काराकाट लोकसभा क्षेत्र के निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह पर बीजेपी बड़ा एक्शन ले सकती है. दरअसल रोहतास जिला के डेहरी ऑन सोन में बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री भाजपा नेता डॉ. प्रेम कुमार ने अभिनेता पवन सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है.

आज की हॉट खबर- भजन छपरा: विद्युत करंट की चपेट में आने से 40...

प्रेम कुमार ने कहा कि पवन सिंह लंबे समय तक बीजेपी में रहे हैं. अब अगर वह निर्दलीय नामांकन किए हैं तो ऐसे में अगर समय रहते वे नाम वापस नहीं लेते हैं तो उन पर पार्टी आवश्यक कार्रवाई करेगी. उन्होंने डेहरी के एक निजी होटल में चंद्रवंशी महासम्मेलन को संबोधित करते हुए भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को नसीहत दी और कहा कि अगर समय रहते वे मैदान से हट जाते हैं तो पार्टी उनको लेकर कुछ विचार कर सकती है, अन्यथा उन पर कार्रवाई निश्चित है.

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश विकास कर रहा है. ऐसे में पीएम मोदी का देश के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में प्रभाव है. काराकाट में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाखों समर्थक हैं. ऐसे में उपेंद्र कुशवाहा एनडीए के प्रत्याशी हैं और उनकी जीत सुनिश्चित है. बता दें, पवन सिंह ने रोहतास के काराकाट लोकसभा क्षेत्र से नामांकन किया है. हालांकि इससे पहले पवन सिंह बीजेपी के टिकट से आरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे. लेकिन, बीजेपी ने उन्हें आरा की जगह पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया.

हालांकि, पवन सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए आसनसोल सीट से चुनाव नहीं लड़ने की जानकारी दी थी. वहीं इसके बाद पवन सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए ही काराकाट सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी थी. पवन सिंह काराकाट सीट पर चुनाव जीतने के लिए लगातार प्रचार अभियान में जुटे हैं. उन्होंने रोहतास में रोड शो भी किया था, जिसमें लोगों की काफी भीड़ जुटी थी. हालांकि अब बीजेपी के सख्त संदेश के बाद क्या पवन सिंह काराकाट से अपना नामांकन वापस लेंगे क्या इसको लेकर भी चर्चा शुरू होने लगी है.

 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची
पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची

न्यूज़ अड्डा: बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने…

“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल
“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल

कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र की शालिकपुर पुलिस चौकी एक बार फिर विवादों के केंद्र…

31 मई को यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, एक ही मार्ग से तीन मामलों में 547 लीटर से अधिक शराब बरामद
31 मई को यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, एक ही मार्ग से तीन मामलों में 547 लीटर से अधिक शराब बरामद

लोगों ने बताया कि सालिकपुर पुलिस चौकी की भूमिका संदिग्ध खड्डा, कुशीनगर। बिहार राज्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking