News Addaa WhatsApp Group Join करें

सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं- उप शिक्षा निदेशक

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 20, 2024  |  5:30 PM

211 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं- उप शिक्षा निदेशक WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है उक्त बातें राष्ट्रीय इन्टरमीडिएट कालेज भुजवली प्रमुख में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत स्वच्छता ही सेवा है, पखवाड़ा के तहत आयोजित गोष्ठी में उप शिक्षा निदेशक गोरखपुर डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने कही।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित डॉ. निलेश मिश्र कहा कि दो महापुरुषों के जन्मदिन के बीच का पखवाड़ा ही स्वच्छता पखवाड़ा है। दोनों ने अपनी-अपनी भूमिका से भारत को एक पहचान दिलाई है। जरूरतमन्दों की सेवा करना सबसे बड़ी सेवा है। गोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के रुप में सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य शैलेन्द्र दत्त शुक्ल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना जनपद के केवल तीन माध्यमिक विद्यालयों में है और इसके स्वयंसेवक स्वयं ही उर्जा के स्त्रोत है। इसके पूर्व स्वागत भाषण करते हुए प्रधानाचार्य डॉ देवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि यह अत्यंत गौरव की बात है कि मण्डल के राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रमुख कार्यक्रम में मौजूद हैं।

इस अवसर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय से शैलेन्द्र कुमार गौतम, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से रमेश तिवारी, रविन्द्र किशोर यादव, अखिलेश पटेल सहित विद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी संजय पाण्डेय, निर्भय मिश्र, रामस्वरूप पांडेय, प्रदीप रावत, राहुल कुमार, सत्येन्द्र मिश्र आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में सौम्या त्रिपाठी, शीतल सिंह, अदिति पांडेय आदि छात्राओं ने स्वच्छता एवं सेवा पर भाषण, गीत आदि के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन संजय पाण्डेय ने किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking