News Addaa WhatsApp Group Join करें

नव वर्ष पर पर्यटन स्थली कुशीनगर पर खूब रही धूम; प्रशासन भी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह रही मुस्तैद

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 1, 2023  |  6:11 PM

1,024 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नव वर्ष पर पर्यटन स्थली कुशीनगर पर खूब रही धूम; प्रशासन भी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह रही मुस्तैद
  • पर्यटन स्थली पर बने कंट्रोल रूम से किया जाता रहा लोगो को ताकीद
  • नगरपालिका कर्मी स्वच्छता को बनाए रखने के लिये लोगो से कर ते रहे अपील

कसया/कुशीनगर। नव वर्ष के आगाज पर अंतराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन स्थली कुशीनगर हजारों की भीड़ से खूब चहल पहल रही l यहाँ पिकनिक मनाने आये लोगो ने डीजे व गानों पर खूब मौज मस्ती करतें नजर आये l कुशीनगर की धरती गुब्बारो व सजावटो से चका चौध रही l

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

विभिन्न परकार की खाने पीने व आकर्षक सामानो की दुकाने भी खूब सजायी गयी थी l मेले में आये लोगो ने झूल पर हिचकोले लेकर आनंद उठाये ,तो वही नवका विहार रामाभार स्तूप पर भी खूब नाविक तैराकी का लुत्फ़ उठाये l इस मौके पर मुख्य बुद्ध परिनिर्वाण मंदिर परिसर व अन्य पार्को में लोगो का ताता लगा रहा l बताते चले कि नव वर्ष के अवसर पर विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी लोगो का काफ़ी भीड़ जुटा l भीड़ को नियंत्रित करने के लिये वाहन लेकर आये लोगो का वाहन गोरखपुर मार्ग से आने वालों का वाहन पकवा इनार पर ही रोक कर पार्किंग किया गया, तो देवरिया की तरफ से आने वालों का सिसवा व पुल के पास, कसया की तरफ से जाने वालों का कुशीनगर से पूर्व तिराहे तक ही पार्किंग कर पैदल जाने की अनुमति दिया गया l

हर मार्ग पर पुलिस के जवान भीड़ को नियंत्रित व सुरक्षा के लिये तैनात रहे l कुशीनगर के मुख्य गेट पर पुलिस फोर्स मुस्तैदी के साथ खड़ी होकर भीड़ को कतार वध एक तरफ से आने व एक तरफ जाने का निर्देश देते रहे l विरला धर्मशाला परिसर में बने कंट्रोल रूम से अधिकारी पल -पल का सुरक्षा का जायजा लेते हुए अवश्य दिशा -निर्देश देते हुए लोगो से शान्ति व संयम बनाए रखने का अपील करतें रहे l कंट्रोल रूम के पास बने खोया -पाया काउंटर से गुमशुदगी व बरामदगी का अलॉउंसमेन्ट अधिकारी कर ते रहे l स्वच्छता के क्रम में नगरपालिका परिषद के कर्मी लोगो से बौद्ध स्थली को स्वच्छ बनाए रखने अपील करतें रहे l आपात कालीन चिकित्सा व्यवस्था की टीम भी तैनात रहा l

मेले का जायजा जिलाधिकारी कुशीनगर रमेश रंजन, पुलिस अधीक्षक ध्वल जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी कसया कल्पना जायसवाल, तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह, सीओ कसया कुंदन सिंह, थानाध्यक्ष कसया डॉ. आशुतोष तिवारी, पर्यटन थाना कुशीनगर आदि सुरक्षा को लेकर भ्रमण कर जायजा लेते रहे l इस मौके पर कई थानो की पुलिस,पीएसी के जवान व सुरक्षा ऐजेंसिया तैनात रही l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking