News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: अज्ञात युवक ने छात्र को मारा चाकू, एक हिरासत में

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 6, 2024  |  6:51 PM

205 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: अज्ञात युवक ने छात्र को मारा चाकू, एक हिरासत में WhatsApp
Responsive image

तमकुहीराज/कुशीनगर । स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर पंचायत में एक निजी विद्यालय में पढ़ने वाले इंटर के छात्र को एक अज्ञात युवक ने चाकू मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे आनन फानन में सी एच सी तमकुहीराज पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर जांच में जुटी है।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ ओवरब्रिज निर्माण की लापरवाही से हादसों को न्योता! गड्ढों...

शुक्रवार को सेवरही थाना क्षेत्र के धुरिया हाता निवासी राहुल यादव पुत्र मुन्ना यादव उम्र 17 वर्ष प्रति दिन की भाती नगर पंचायत तमकुहीराज में संचालित नेशनल पब्लिक स्कूल में पढ़ने आया था। लगभग साढ़े दस बजे किसी के बुलावे पर वह स्कूल परिसर से बाहर चला गया । बताया जा रहा है कि उसके बाद किसी अज्ञात युवक द्वारा उस पर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया गया। अचानक हुए हमले से राहुल बुरी तरह घायल होकर वही पर गिर पड़ा,उसके चीखने और कराहने की आवाज सुन कर आस पास के लोग जब तक नजदीक पहुंचते हमलावर मौके से फरार हो गया। लोगों ने उसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र तमकुही पहुंचाया जहा उसकी स्थिति देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज बोले:

इस विषय में मीडिया को जारी प्रेस विज्ञप्ति में क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज अमित सक्सेना का कहना है कि शुक्रवार को समय करीब 11.30 बजे थाना तमकुहीराज क्षेत्रान्तर्गत लखी बाग में कुछ लड़को के आपस में मारपीट करने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर जांच किया तो ज्ञात हुआ कि रोहित यादव पुत्र मुन्ना यादव उम्र करीब 17 वर्ष निवासी धुरिया कोट थाना सेवरही जनपद कुशीनगर को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोट पहुचाकर घायल कर दिया गया। घायल को तत्काल ईलाज हेतु अस्पताल भेजवाया गया है। प्रकरण में एक आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ एवं अन्य सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला

बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा खड्डा, कुशीनगर। विकास…

सलेमगढ़ ओवरब्रिज निर्माण की लापरवाही से हादसों को न्योता! गड्ढों में तब्दील सर्विस रोड, हर दिन जाम से जूझ रहे राहगीर
सलेमगढ़ ओवरब्रिज निर्माण की लापरवाही से हादसों को न्योता! गड्ढों में तब्दील सर्विस रोड, हर दिन जाम से जूझ रहे राहगीर

  आपके लिए और..- सलेमगढ़ ओवरब्रिज निर्माण की लापरवाही से हादसों को न्योता! गड्ढों...…

राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को मतदाता बनने के लिए किया प्रेरित
राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को मतदाता बनने के लिए किया प्रेरित

हाटा कुशीनगर । नगर क्षेत्र के ढाढा स्थित राजकीय महाविद्यालय में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक…

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव

गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा स्टेशन के आगे रेलवे ट्रैक पर युवक का शव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking