कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र कसया के गाँव कुडवा उर्फ दिलीप नगर निवासी राजन सिंह पत्रकार व किसान मजदूर यूनियन ट्रस्ट के प्रदेश महासचिव ने अपनी लड़की राधिका उर्फ साक्षी सिंह के जन्म दिवस पर महाविद्यालय स्वामी दयानन्द सरस्वती धुरिया कुशीनगर के प्रांगण में वृक्षारोपण कर मनाया।
इस मौके पर राजन सिंह ने अपनी पुत्री राधिका सिंह के चौथे जन्मदिवस पर पीपल,नीम, बरगद के अलावा फलदार बृक्ष आम, लीची सहित कुल 20 बृक्षों का पौधा रोपड़ सार्वजनिक स्थलों पर किया। इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि बातावरण शुद्ध बनाये रखने के लिए बृक्षो का होना बहुत जरूरी हैं।जहाँ बृक्ष हमे प्राणवायु प्रदान करते है वही पर्यावरण संतुलन भी बनाये रखते है।इस लिए हम सभी को हर शुभ अवसर पर एक बृक्ष लगाना चाहिएl ।
इस दौरान रमेश कुमार पासवान , दीपक प्रजापति , शुभम कुमार , अंकिता सिंह, पुनीता, निधि,पिंकी,सुनिल कुमार दुबे, राम अवध प्रसाद संध्या देवी, कन्हैया सिंह सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…
कुशीनगर। किसी भी पुलिस अधिकारी के कार्यकाल का सबसे अहम सवाल यही होता है…
कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…