News Addaa WhatsApp Group Join करें

प्रभारी निरीक्षक कसया डॉ आशुतोष के नेतृत्व में निकाला गया तिरंगा यात्रा,घर-घर में तिरंगा फहराने का आह्वान

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Aug 13, 2022  |  9:05 AM

1,030 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रभारी निरीक्षक कसया डॉ आशुतोष के नेतृत्व में निकाला गया तिरंगा यात्रा,घर-घर में तिरंगा फहराने का आह्वान
  • जोश और जज्बे के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने में जुटी हुई है कसया पुलिस

कसया/कुशीनगर । आम जनमानस में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष कसया डॉ आशुतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस ने कसया नगर में तिरंगा यात्रा निकाली।यात्रा में घर-घर में तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया। यात्रा का शुभारंभ थाना परिसर से हुआ और पूरे नगर व प्रमुख मार्गो का भ्रमण करने के बाद इसका समापन हुआ।जोश और जज्बे के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने में कसया पुलिस जुटी हुई है..
आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर चलाए जा रहे हर-घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को पुलिसकर्मियों ने कई किमी लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति नारे के साथ सड़क पर दौड़ते कर्मियों को देख राहगीर उन्हें सलामी भी दे रहे थे।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

थानेदार डॉ आशुतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम सुबह हाथ में तिरंगा लिए परिसर में एकत्रित हुए। हाथों में तिरंगा लिए वंदे मातरम भारत माता की जय नारे लगाते हुए एक साथ पूरी टीम थाने से निकली।टीम के जोश और जब्बे को देखकर सड़क पर टहल रहे लोगों ने भी टीम को सैल्यूट किया,यात्रा मे पुलिस कर्मी हाथों में तिरंगे लेकर चल रहे थे तथा स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर में तिरंगा फहराने का आह्वान कर रहे थे।

थानाध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार तिवारी ने आमजन से घर-घर में तिरंगा फहराने का आह्वान किया अपील किया कि अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर आजादी का महोत्सव मनाएं,राष्ट्रभावना के लिए चलाए जा रहे अभियान में सहभागी बनें।कहा कि सेनानियों और वीर सपूतों की त्याग और बलिदान की वजह से देश स्वतंत्र हुआ था।अंग्रेजी हुकूमत की जंजीरों से आजाद कराने वाले अमर सपूतों की याद में अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज को गर्व के साथ फहराना है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आमजन में हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जन जागरूकता के उद्देश्य से तिरंगा रैली निकाली गई।रैली का उद्देश्य देशप्रेम व आपसी सद्भाव के प्रति आम नागरिकों को जागृत करना है।सभी क्षेत्रवासियों से अभियान को सफल बनाने हेतु अपने अपने घरों पर एक-एक तिरंगा झंडा लगाने का अनुरोध किया गया है.

इस दौरान थानाध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार तिवारी, निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव,एसआई विवेक पांडेय,एसआई अनिल शर्मा, कुशीनगर चौकी प्रभारी दिग्विजय राय,कुशीनगर हाईवे चौकी प्रभारी सनी जावला,एसआई आकाश सिंह,एसआई अंजली त्रिपाठी,एसआई शैलेश यादव,हेड कांस्टेबल बिमलेश दुबे,हेड कांस्टेबल धीरेंद्र प्रताप सिंह,हेड कांस्टेबल अश्वनी यादव,कांस्टेबल शेरबहादुर,कांस्टेबल अभिषेक मौर्य,अनिश यादव,कमलेश यादव समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking