News Addaa WhatsApp Group

तुर्कपट्टी: इलेक्ट्रॉनिक के दुकान में लगी सार्ट सर्किट से आग लाखों की नुकसान

सुनील नीलम

Reported By:

Jan 2, 2025  |  6:48 PM

87 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी: इलेक्ट्रॉनिक के दुकान में लगी सार्ट सर्किट से आग लाखों की नुकसान
  • टीवी, डी टी एच, साउंड, तार सहित ₹5 लाख से अधिक के सामान जले

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। बुधवार की रात तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत तुर्कपट्टी के कॉलेज रोड पर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में अचानक लगी आग से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।

आज की हॉट खबर- “साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल...

कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के नौतन हर्दो निवासी वीरेश कुशवाहा उक्त स्थान पर बॉम्बे इलेक्ट्रॉनिक्स नामक दुकान चलाते हैं। बुधवार की रात करीब 7 बजे दुकान बंद कर वह घर चले गए। इसी बीच उन्हें देर रात फोन आया कि दुकान में आग लगी है। आनन फानन में वह दुकान पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से जब तक आग पर काबू पाया जाता कि पूरा सामान जल कर खाक हो गया।

वीरेश के अनुसार दुकान में नया और रिपेयरिंग के लिए टीवी, डी टी एच, साउंड बॉक्स, तार सहित ₹5 लाख से अधिक के सामान जल गए। वीरेश अपनी दुकान से कमाई कर घर की रोजी रोटी चलाते हैं। ऐसे में इस क्षति से उनके ऊपर आफत का पहाड़ टूट पड़ा है।

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि रात में डायल 112 मौके पर गयी थी, जाँच की जा रही है।

संबंधित खबरें
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन

आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…

“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”
“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की…

अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज

कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…

प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking