News Addaa WhatsApp Group Join करें

तुर्कपट्टी: बदमाशों को पकड़ने हेतु लगायी गयी अतिरिक्त टीमें-एएसपी

सुनील नीलम

Reported By:

Sep 12, 2024  |  7:32 PM

160 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी: बदमाशों को पकड़ने हेतु लगायी गयी अतिरिक्त टीमें-एएसपी WhatsApp
  • चोरी की घटनाओं पर विराम नहीं
  • पुलिस की हनक नहीं,गश्त में भी लापरवाही
  • पुलिस के इकबाल से उठ रहा लोगों का विश्वास 

तुर्कपट्टी ।थानाक्षेत्र में चोर धड़ाधड़ चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। लोगों का पुलिस से इकबाल उठ गया है। इधर बेखौफ चोर बढ़े मनोबल के साथ पुलिस को चुनौती देने की होड़ लगाए हैं। इसका उदाहरण गत सोमवार को दिनदहाड़े चोरी की घटना के बाद एक बार फिर बुधवार को बेखौफ चोरों ने थानाक्षेत्र के किशुनदास पट्टी में दिनदहाड़े चोरी कर सनसनी फैला दी।
थाना क्षेत्र में दो महीने के भीतर चोरी की घटनाओं पर नजर डालें तो मधुरिया के चौहान पट्टी में गत 7अगस्त को दिन में ही श्याम सुंदर राजभर के घर से नगद रुपए सहित हजारों रुपए के सोने चांदी के आभूषण की चोरी हो गई।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

इसके अलावा हाल की घटनाओं में सपही टड़वा में जलनिगम के पानी की टंकी से गत 6 सितंबर को समर्सिबल वाटर पंप चोरी या बरवाराजापाकड़ में प्रमोद चौहान के खेत से पंपिंग सेट चोरी और शौकत गद्दी की भैंस चोरी का मामला सबमें पुलिस की विफलता साबित हुई है। इसके अलावा रुदवलिया में 3 जुलाई की रात अंशुमान चौहान के घर नकदी सहित सोने के आभूषण की चोरी,  मधुरिया के महासोंन निवासी ओमहरी शर्मा की मधुरिया चौहान पट्टी में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से 9 अगस्त की रात चोर शटर का ताला तोड़ने के बाद कुछ नही मिलने पर चोर तो दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा ही चुरा ले गए। इसी रात उक्त गांव में ही चोरों ने ओमप्रकाश चौहान के घर मे सेंध काट कर 66 हजार रुपए नगदी सहित लगभग एक लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषण चुरा ले गए। जोकवा बाजार में भोर में चोर मोतीलाल गुप्ता की मिष्ठान की दुकान के अलमारी का ताला तोड़ दिया। जब उसमें कुछ नही मिला तो 6 लीटर दूध का पैकेट ही चुरा ले गए। जोकवा बाजार में महबूब अंसारी अपनी दुकान के बाहर सोए थे कि उनका मोबाइल फोन चोर चुरा ले गए। 16 अगस्त की रात में मधुरिया चौहानपट्टी में घर के बाहर दरवाजे पर सो रहे वीरेंद्र चौहान व सुन्द्रेश चौहान की पत्नी का मोबाइल चुरा ले गए।अमवा दुबे में लाखों की चोरी का मामला भी सुर्खियों में है।

क्षेत्र में हुई उक्त घटनाओं का पता लगाने में पुलिस अब तक विफल तो रही ही है कई मामलों में एफआईआर न दर्ज कर अपनी जिम्मेदारी से बच रही है। चोरों से आतंकित जनता स्थानीय पुलिस को कोस रही है।
लगातार हो रही चोरियों के सम्बन्ध में एडिशनल एसपी रितेश सिंह ने कहा कि जल्द ही घटनाओं का पर्दाफाश किया जाएगा। अपराधियों को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गयी हैं। रात्रिगश्त बढ़ाई गई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking