News Addaa WhatsApp Group Join करें

तुर्कपट्टी ने पडरौना को 26 रनो से हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 1, 2022  |  7:50 PM

811 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी ने पडरौना को 26 रनो से हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा
  • विजेता टीम को ट्राफी के साथ इक्कीस हजार रुपये नगद दिया गया।

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के सरैया महंथ पट्टी के मरचहिया डीह पर पूर्व प्रधानाचार्य स्व.बीके सिंह व दूधनाथ कुशवाहा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाईनल मैच रविवार को पडरौना व तुर्कपट्टी के बीच खेला गया। टास जीतकर पडरौना की टीम ने क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया। तुर्कपट्टी की टीम ने बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 15 ओभरो के खेल में 14.5 ओभरो में 10 विकेट खोकर 203 रन बनाकर सिमट गई। तुर्कपट्टी के तरफ से बल्लेबाजी करते हुये रमेश साहनी 65 व विकास 49 रनो की बदौलत बड़ा स्कोर खड़ा किया। पडरौना की तरफ से हेमंत ने 3 ओभरो में 59 रन देकर 4 विकेट चटकाये। मुकेश ने 3 विकेट लिया। जबाब में उतरी पडरौना की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुये 8 विकेट पर 177 रन बनाकर सिमट गई। फैसल ने 82 रन का योगदान दिया गया। विजेता टीम को इक्कीस हज़ार नगद व उपविजेता टीम को इग्यार हजार मैन ऑफ द मैच सिरीज का पुरस्कार तुर्कपट्टी के खिलाड़ी शिवम को दिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार का फैसल को दिया गया। मुख्य अतिथि रामकोला विधायक विनय प्रकाश ने विजेता व उपविजेता खिलाडियों को ट्राफी प्रदान किया।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

सम्बोधित करते हुये उन्होने कहा कि क्रिकेट मैच के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता हैं। गांव स्तर पर भी अच्छे खिलाड़ी हैं जिसे हम पहचान नहीं पाते हैं। अगर इन्हें मौका मिला तो देश प्रदेश का नाम अंतराष्ट्रीय पटल पर रोशन करेंगे। खेल से आपसी भाई चारा बना रहता हैं। खिलाडियों के मानसिक , बौद्धिक क्षमता का विकास होता हैं। विशिष्ट कांग्रेस पूर्व विधायक व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर शुभम यादव रहे। कमेन्ट्री अरविंद मिश्रा व आनंद प्रकाश ने किया। अंपायर की भूमिका पिन्टू राव,सत्येंद्र सिंह ने निभाई।

इस दौरान पलटन यादव,अनिल कुशवाहा, राकेश कुमार सिंह, उस्मान गनी संतोष गुप्ता उदयभान कुशवाहा,प्रशांत मिश्रा गोविंद चौबे,कृपाशंकर चौधरी, रामनिवास जायसवाल, आशुतोष सिंह,राहुल गोंड़, गुडडू चौहान,दीपक चौबे,आदि लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking