Saturday, 28 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल• हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27
Advertisement

तुर्कपट्टी: सर्वसम्मति से चुने गये कक्षा प्रमुख

सुनील नीलम
Sep 23, 2024, 8:13 PM IST • अब तक 205 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

तुर्कपट्टी।निकटवर्ती ग्रामसभा छहूँ में संचालित आदर्श पब्लिक स्कूल में सोमवार को कक्षा प्रमुखों का चुनाव किया गया। प्रत्येक कक्षा के छात्रों ने अपने-अपने कक्षाओं में अमित,आदित्य,किशन, शुभम,अंकिता,जीनत,खुशी व अम्बिका को सर्वसम्मति से कक्षा प्रमुख चुना।

सभी चुने हुए प्रमुखों को प्रधानाध्यापक संजय कुमार मिश्र ने स्वयं अनुशासित रहते हुए कक्षा में अनुशासन बनाये रखने, किसी समस्या के समाधान में अक्षम होने पर शिक्षक को सूचित करने, कमरे की साफ-सफाई का ध्यान रखने व आवश्यकता पड़ने पर अपने सहयोगी छात्रों की मदद करने सहित अन्य महत्वपूर्ण दायित्वों से अवगत कराया। चुने हुए प्रमुखों ने अपनत्व भाव से सभी छात्रों से मिलजुल कर काम करने का आश्वासन दिया।

Advertisement

इस अवसर पर रामसुन्दर सिंह,सुरेश प्रसाद, योगेन्द्र सिंह,तहमीना खातुन,साहिबा, निकिता,सविता सिंह,खुशबुननेशा, नीलू पाण्डेय व अंजू शर्मा आदि शिक्षक उपस्थित थे।

सुनील नीलम

रिपोर्ट: तुर्कपट्टी, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi